A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कलमा और मुस्लिम दुआ याद कर अदा नहीं करने पर हिन्दू युवती से मारपीट, युवक ने नाम बदलकर अश्लील फोटो ली और किया ब्लैकमेल

कलमा और मुस्लिम दुआ याद कर अदा नहीं करने पर हिन्दू युवती से मारपीट, युवक ने नाम बदलकर अश्लील फोटो ली और किया ब्लैकमेल

मध्य प्रदेश के इंदौर में कलमा और मुस्लिम दुआ याद कर अदा नहीं करने पर हिन्दू युवती से मारपीट की गई है। युवक ने नाम बदलकर युवती की अश्लील फोटो ली ब्लैकमेल करता था।

Indore love jihad blackmail- India TV Hindi
Image Source : REPORTER/FREEPIK इंदौर में लव जिहाद का मामला।

मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कलमा और मुस्लिम दुआ याद कर अदा नहीं करने पर एक हिन्दू युवती से मारपीट की गई है। जानकारी के मुताबिक, युवक ने नाम बदलकर युवती की अश्लील फोटो ली और उसे ब्लैकमेल भी किया। अब पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने इस घटना को लेकर दुष्कर्म सहित धर्म परिवर्तन की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

नाम बदलकर हिंदू युवती से की मुलाकात 

जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर नौकरी दिलाने के नाम पर हिंदू युवती से मुलाकात की थी। इरफान अली उर्फ हैप्पी पंजाबी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में में नशीला पदार्थ पिलाकर उससे होटल के कमरे में शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद उसने पीड़िता के अश्लील फोटो लेकर उसे ब्लैकमेल भी किया।

गर्भपात कराया, बंधक बनाकर सिगरेट से जलाता था

इस घटना को लेकर जो हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, आरोपी इरफान अली उर्फ हैपी पंजाबी ने पीड़िता का गर्भपात कराया था। आरोपी ने देवास के एक फ्लैट में पीड़िता को बंधक बना रखा था। मुस्लिम धर्म नहीं अपनाने पर आरोपी पीड़िता को सिगरेट से जलाता था और मारपीट करता था।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

जब करणी सेना और हिंदूवादी नेताओं की जानकारी में ये मामला सामने आया तब उन्होंने आरोपी को बाईपास से पकड़ा। उन्होंने आरोपी इरफान अली को पुलिस के हवाले किया। मुंबई और गोवा से MD ड्रग की इंदौर में तस्करी के मामले में भी हैप्पी पंजाबी का नाम सामने आया था। आरोपी हैप्पी पंजाबी उर्फ इरफान अली पर 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। पीड़िता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने दुष्कर्म सहित धर्म परिवर्तन की धाराओं में मामला दर्ज किया है। (रिपोर्ट: भारत पाटिल)

ये भी पढ़ें- VIDEO: मध्य प्रदेश के डबरा में दो युवकों को उल्टा लिटाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा, आरोपी बोले-'अब बता गुंडा कौन है'

नीमच: नशे में धुत ASI ने कई गाड़ियों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, कार के अंदर चल रही थी शराब पार्टी