1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भगवत कथा में नाची पत्नी तो पति ने कुल्हाड़ी से काटा, 2 बच्चों को भी मारा और ट्रेन से कटकर दे दी जान

भगवत कथा में नाची पत्नी तो पति ने कुल्हाड़ी से काटा, 2 बच्चों को भी मारा और ट्रेन से कटकर दे दी जान

पुलिस के अनुसार पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी परिजनों और आस पास के लोगों से बातचीत कर इस मामले की गुत्थी सुलझाई जाएगी।

Murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक पत्नी और दोनों बच्चे

मुरैना जिले के माताबसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में चरित्र शंका को लेकर पति ने अपनी पत्नी व दो बेटों की हत्या कर स्वयं भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। आरोपी एवं मृतक बलराम कुशवाहा के मोबाइल से एक वीडियो मिला है, जिसमें उसकी पत्नी रबीता  गांव के मंदिर पर आयोजित भागवत में धार्मिक नृत्य करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लेकर ही बलराम को काफी आपत्ति थी। इस वीडियो को उसने अपने कई रिश्तेदारों को आपत्ति जताते हुए भी भेजा था। पुलिस ने वरिष्ठ फॉरेंसिक अधिकारी को जांच के लिए मौके पर बुलाया है।

किशनपुर गांव से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बलराम कुशवाहा ने अपनी पत्नी रबीता और दो मासूम  बेटों देवू व आरव की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बलराम ने शिकारपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बलराम धारा इस घटना को अपने घर पर ही अंजाम दिया गया था।

 

चरित्र पर शक करता था पति

मृतिका रबीता के पिता मलखान सिंह कुशवाहा और उसकी बहन भारती ने बलराम पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। चरित्र शंका को लेकर बलराम काफी दिनों से आक्रोशित एवं व्यथित दिखाई दे रहा था। लगभग 10 दिन पहले अपने ससुर मलखान को फोन कर पत्नी रबीता और बच्चों को घर ले जाने की बात कही थी। हालांकि, चार दिन बाद 24 जून को  ही रिश्तेदारों की सहायता से रबीता व बच्चों को वापस ले आया। इसके बाद बीती रात घटना को अंजाम दे दिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विजय भदौरिया ने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम और पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि साथ ही पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की वजह स्पष्ट हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुरैना भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक किशनपुर गांव निवासी हरिचरण कुशवाहा के पुत्र बलराम सिंह कुशवाहा (35) ने शुक्रवार देर रात सबसे पहले घर में सो रही 32 वर्षीय पत्नी रविता कुशवाहा की कुल्हाड़ी से हत्या की और फिर आठ तथा पांच साल के दोनों बेटों पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद बलराम सिंह कुशवाहा गांव से कुछ दूरी पर स्थित शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी।

(मुरैना से उपेंद्र गौतम की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

हत्या या आत्महत्या: फाइनेंस दफ्तर की बिल्डिंग से कर्मचारी के गिरने का लाइव वीडियो आया सामने

संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस की बड़ी चूक, छतरपुर में उल्टा संविधान पकड़े दिखे राहुल गांधी के पोस्टर