1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पहलगाम आतंकी हमले पर मुस्लिमों का फूटा गुस्सा, बोले- 'बॉर्डर खोलो, पाकिस्तान पर हो हमला, सेना लाहौर में करे नाश्ता'

पहलगाम आतंकी हमले पर मुस्लिमों का फूटा गुस्सा, बोले- 'बॉर्डर खोलो, पाकिस्तान पर हो हमला, सेना लाहौर में करे नाश्ता'

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरा देश आक्रोशित हैं। इस बीच भोपाल में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया और कहा कि सरकार अगर इजाजत दे तो वे बॉर्डर पर जाकर लड़ने को तैयार हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोग

भोपालः कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ भोपाल में मुस्लिम समुदाय ने आतंकवाद का पुतला फूंका और आतंकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पुराने भोपाल शहर की मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया किया। हाथों में तख्तियां बैनर लेकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

मुस्लिम बोले- पाकिस्तान पर हमला हो

प्रदर्शन के दौरान भोपाल के मुस्लिमों ने पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि सरकार बॉर्डर खोले और पाकिस्तान पर हमला किया जाए। भारत की सेना पाकिस्तान के अंदर घुसकर दुश्मनों को मारे और लाहौर में सेना नाश्ता करे। 

मुसलमान बॉर्डर पर जाकर लड़ने को तैयार 

 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमारी सेना ताकतवर सेना है। नाश्ता हमारा दिल्ली में हो और खाना लाहौर में हो। अब मीटिंग करने की जरूरत नहीं है। पानी पर रोक लगाने की जरूरत नहीं है। पूरे देश का मुसलमान लड़ने को तैयार है। हम बॉर्डर पर जाकर लड़ने को तैयार हैं। पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी है। 

सर्जिकल स्ट्राइक से काम नहीं चलेगा

 मुस्लिमों ने कहा कि हमारी नस्ल शहादत वाली है। हम बॉर्डर पर जाकर शहादत देने के लिए तैयार हैं। सरकार से वादे और दावे नहीं चाहते हैं। अब सर्जिकल स्ट्राइक से काम नहीं चलेगा। अब हमें तिरंगा लाहौर में लहराना है। सरहदें खोल दीजिए। देश का अल्पसंख्यक समाज पाकिस्तान जाकर आतंकवाद को सबक सिखाएगा, लाहौर में तिरंगा गाडे़गा।

आतंकियों को चौराहे पर मारें गोली

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि आतंकवादियों को फांसी नहीं, चौराहे पर गोली मारनी चाहिए। लाहौर में जाकर हम उन्हें मारेंगे भी और मरेंगे भी। अपने वतन के लिए आतंकियों को गोली मारना चाहिए। मुसलमानों में बहुत गुस्सा है और वह लाहौर जाकर फूटेगा। 

यहां देखें पूरा वीडियो

बता दें कि 23 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पयर्टकों पर हमला कर दिया और 26 लोगों को मार डाला जबकि कई लोग घायल हुए हैं। इस आतंकी हमले से पूरा देश में आक्रोश है। लोग पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं।