1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. छुट्टी मनाने आया पुलिसकर्मी खंडवा में पेड़ पर लटका मिला, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

छुट्टी मनाने आया पुलिसकर्मी खंडवा में पेड़ पर लटका मिला, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

रीवा में तैनात पुलिसकर्मी का खंडवा में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। बड़वानी निवासी हनी सिंह की करीब 20 दिन पहले ही सगाई हुई थी और आज अचानक हुई इस घटना ने परिवार को सदमे में डाल दिया है।

इंदौर रोड पर पेड़ से...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT इंदौर रोड पर पेड़ से लटका मिला पुलिसकर्मी।

मध्य प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला हैं। मृतक की पहचान हनीसिंह निवासी बड़वानी के रूप में हुई, जो कि रीवा जिले में पदस्थ था। फिलहाल, आत्महत्या से जुड़े कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उसके पास मिले पहचान पत्र से शव की पहचान की गई जिसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई।

रीवा में तैनात कांस्टेबल का खंडवा में सुसाइड

घटना थाना पदमनगर क्षेत्र में इंदौर हाईवे पर बालाजी धाम कॉलोनी के सामने विद्याकुंज स्कूल के पास की हैं। अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश के पास मिले बैग की तलाशी ली तो उसकी पहचान हनीसिंह निवासी बड़वानी जिला के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार, वह बड़वानी जिले में राजपुर क्षेत्र के ग्राम मुरारी का रहने वाला था। वह पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर हैं। फिलहाल वह रीवा के थाना गढ़ में ड्यूटी पर था।

सगाई को हुए थे सिर्फ 20 दिन

बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले ही हनी सिंह की सगाई हुई थी। ऐसे में घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

5 दिन की छुट्टी लेकर गांव गया था कांस्टेबल

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक के बारे में पूछताछ के लिए रीवा पुलिस से संपर्क किया गया। जानकारी मिली कि वह मंगलवार से छुट्टी पर हैं, 5 दिन की छुट्टी लेकर वह अपने गांव बड़वानी के लिए निकला था। इधर, बड़वानी में परिजनों को सूचना देकर खंडवा बुलाया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया हैं। परिजन और संबंधित थाने से पूछताछ करेंगे।

(रिपोर्ट- प्रतीक मिश्रा)

यह भी पढ़ें-

एक्स गर्लफ्रेंड की शादी में पहुंचा बॉयफ्रेंड, लड़की के भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला, वीडियो से खुला राज

नवजात बच्ची ICU में थी, माता-पिता बंधुआ मजदूरी कर रहे थे, 4 दिन अस्पताल में पड़ा रहा शव फिर पहुंची पुलिस