1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दो बेटियों के बाद बेटा न होने पर PWD इंजीनियर की हत्या? नींद की गोलियां देकर फांसी पर लटकाने का आरोप

दो बेटियों के बाद बेटा न होने पर PWD इंजीनियर की हत्या? नींद की गोलियां देकर फांसी पर लटकाने का आरोप

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहने वाली पीडब्ल्यूडी इंजीनियर आरती यादव की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों का दावा है कि पहले आरती को नींद की गोलियां दी और फिर फंदे पर लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप दिया गया।

crime news- India TV Hindi
Image Source : STRINGER INPUT मृतक महिला

मध्य प्रदेश के इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडब्ल्यूडी इंजीनियर आरती यादव की मौत अब बड़ा सवाल बन गई है। शुरुआत में इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन अब मायके पक्ष ने पति, ससुर और देवर पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस हत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है और लोगों के होश उड़ा दिए। परिजनों का दावा है कि पहले आरती को नींद की गोलियां दी गई और फिर फंदे पर लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है। आरती के परिजनों का आरोप है कि उसकी शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से विवादों में थी। पति नीलेश नशे का आदी था और आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

बेटे की चाह बनी आरती यादव की मौत की वजह

परिजनों का कहना है कि आरती की दो बेटियां हैं और ससुराल पक्ष बेटे की चाहत रखता था। इसी वजह से पति नीलेश की दूसरी शादी कराने की साजिश रची जा रही थी। आरोप है कि आरती इस रास्ते की सबसे बड़ी बाधा थी, इसलिए उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटा दिया गया। मायके पक्ष का दावा है कि घटना वाली सुबह आठ बजे आरती ने नौ नींद की गोलियां खाई थीं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि तीन घंटे बाद वह खुद फंदे तक कैसे पहुंच सकती थी।

कैसे दिया PWD इंजीनियर की हत्या को अंजाम

परिजनों का आरोप है कि पहले उसे बेहोशी की हालत में लाया गया और फिर फंदे पर लटकाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट एफएसएल जांच और परिजनों सहित अन्य लोगों के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट किया जाएगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। हैरानी की बात यह है कि आज भी इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सभी की चिंता गई है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

फिलहाल इस पूरे मामले में सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा, जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - भरत पाटिल)

ये भी पढ़ें - राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद, प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, अवैध रिश्ते बने मुसीबत

पत्नी ने पूर्व पति संग रची थी पति की हत्या की साजिश, एक साल बाद गुजरात से दोनों गिरफ्तार, सामने आई वजह