A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: पैर धोते समय फिसलकर खुले बोरवेल में गिरीं 2 लड़कियां, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव

VIDEO: पैर धोते समय फिसलकर खुले बोरवेल में गिरीं 2 लड़कियां, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव

पैर धोते समय दो नाबालिग लड़कियां एक खुले बोरवेल में गिर गईं। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उनके शव को बरामद कर लिया गया है।

बोरवेल में गिरकर दो लड़कियों की मौत- India TV Hindi
बोरवेल में गिरकर दो लड़कियों की मौत

मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के हिलौंधा गांव में रविवार शाम एक दुखद घटना सामने आई। पैर धोते समय दो नाबालिग लड़कियां एक खुले बोरवेल में गिर गईं, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृत लड़कियों की पहचान 16 वर्षीय सोमवती साकेत, निवासी करहिया और 13 वर्षीय दुर्गा साकेत, निवासी करही कोठार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, धान की रोपाई के बाद दोनों लड़कियां खेत में अपने पैर धोने गई थीं, तभी गजानंद मिश्रा के खेत में स्थित एक खुले बोरवेल में पैर फिसलने से वे गहरे पानी में जा गिरीं।

7 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू किया गया। सोमवती साकेत का शव कुछ घंटों के भीतर ही बरामद कर लिया गया, लेकिन दुर्गा साकेत का शव निकालने में करीब सात घंटे का लंबा समय लगा। SDRF टीम ने खेत से पानी निकालने के बाद आखिरकार दुर्गा के शव को बरामद किया। देर रात दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए नागौद ले जाया गया।

निर्देशों के बावजूद खुले रहे बोरवेल 

जिस बोरवेल में हादसा हुआ, वह भी अपने आप में बड़ा सवाल है। दरअसल, पिछले दिनों जब रीवा में ऐसी ही घटना हुई थी, तब मुख्यमंत्री ने खुले बोरवेल बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कलेक्टर ने सतना जिले में सभी अधिकारियों को ऐसे स्थानों को चिन्हित कर बंद कराने के निर्देश दिए थे, ताकि कोई हादसा न हो। लेकिन इस हादसे ने इन निर्देशों की पोल खोल दी। कलेक्टर के निर्देश के बावजूद यह बोरवेल खुला रह गया, जहां दो बच्चियों की डूबकर मौत हो गई।

ऊपर से लगातार आ रहा था पानी

शवों को बरामद करने के बाद पंचनामा कर देर रात पोस्टमॉर्टम के लिए नागौद ले जाया गया। लापता लड़की की तलाश में जलभराव एक बड़ी समस्या थी। रेस्क्यू टीम को पानी में उतरने में दिक्कत हो रही थी, लिहाजा एसडीएम जितेंद्र वर्मा के निर्देश पर जेसीबी बुलवाकर खेत की मेड़ काटी गई और पानी निकाला गया। बताया जा रहा है कि खेत की भौगोलिक स्थिति ऐसी थी कि ऊपर से लगातार पानी आ रहा था।

ये भी पढ़ें-

केरल में निपाह वायरस से एक और शख्स की मौत! एक अन्य संक्रमित अस्पताल में भर्ती, हाई अलर्ट पर सरकार

ट्रेन के सभी डिब्बे और इंजनों में लगेंगे CCTV कैमरे, रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला