1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. केक काटकर मनाया इस स्पेशल गाय का बर्थडे, पूजा की थाल सजाकर आरती भी उतारी; बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हुए शामिल

केक काटकर मनाया इस स्पेशल गाय का बर्थडे, पूजा की थाल सजाकर आरती भी उतारी; बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हुए शामिल

इंसान और जानवरों के बीच अनोखे प्रेम और लगाव की कई कहानियां सामने आती हैं, उन्हीं में से एक खूबसूरत तस्वीर शाजापुर में देखने को मिली जहां लोगों ने एक गाय का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

cow birthday- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गाय के बर्थडे पर केक काटकर मनाई खुशी

इंसानों का जन्मदिन तो हर कोई मनाता है लेकिन जानवरों के जन्मदिन बहुत कम मनाया जाता है। शाजापुर के आदित्य नगर की गली नंबर पांच में एक गाय की बछड़ी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया और केक काटकर खुशियां मनाई गई। यहां पशु प्रेमियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

आवारा से बनी पालतू

आदित्य नगर की गली नंबर पांच में  एक बछिया आवारा घूमा करती थी। गली के निवासियों ने गौ प्रेम की अनूठी मिसाल पेश करते हुए इसे पालना शुरू किया और इसका नाम पूर्णी रखा। रहवासियों ने बताया इसका जन्म पूर्णिमा के दिन हुआ था इसलिए सभी इसे प्यार से पूर्णी कहने लगे। पूर्णी भी सबकी चहेती बन गई। गुरुवार रात को पूर्णी  का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पूर्णी को नहला कर अच्छे से तैयार किया और कॉलोनी के सभी लोगों ने इकट्ठा होकर केक काटा और धूमधाम से जन्मदिन मनाया।

Image Source : india tvशाजापुर में पशु प्रेमियों का अलग अंदाज

यह उत्सव शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। आदित्य नगर में पूर्णी एक सदस्य के रूप में रह रही है। बच्चों जैसे ही नाज-नखरे करती है, इशारों में अपनी इच्छाओं को भी समझाती है।

गली के रहवासी करते हैं पूरी व्यवस्था

पूर्णी आदित्य नगर की गली नंबर पांच में आवारा घूमती थी,पूर्णी का रंग काला है और दिखने में भी वह बहुत सुंदर है। गली में  बच्चों के साथ वह मस्ती करने लगी और हर परिवार से उसका जुड़ाव हो गया। गली के रहवासियों ने उसे पालतू बना लिया और सभी मिलकर उसे पालने लगे। गली में उसके रहने से लेकर खाने और पानी की व्यवस्था सभी करते हैं।

यह भी पढ़ें-