1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'मैं आपका विधायक नहीं हूं', सुनते ही ग्रामीण का गुस्सा फूटा, MLA की कार के गर्म बोनट पर लिटा दिया बच्चा; VIDEO वायरल

'मैं आपका विधायक नहीं हूं', सुनते ही ग्रामीण का गुस्सा फूटा, MLA की कार के गर्म बोनट पर लिटा दिया बच्चा; VIDEO वायरल

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से परेशान एक ग्रामीण ने विरोध का अनोखा और संवेदनशील रास्ता चुना। शिकायत सुनने से इनकार करने पर ग्रामीण ने विधायक की कार के गर्म बोनट पर अपना मासूम बच्चा लिटा दिया।

विधायक की कार के गर्म...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT विधायक की कार के गर्म बोनट पर लिटाया मासूम बच्चा।

​मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की नरवर तहसील में करैरा विधायक रमेश खटीक की जनचौपाल के दौरान उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब विधायक ने दूसरे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायतें सुनने से कथित तौर पर इनकार कर दिया। इस बात से नाराज एक पीड़ित ग्रामीण ने विरोध जताने के लिए अपने मासूम बच्चे को विधायक की कार के गरम-गरम बोनट पर रख दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विधायक रमेश खटीक ने किया था 'जनचौपाल' का आयोजन

दरअसल, 15 जुलाई को नरवर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में करैरा विधायक रमेश खटीक ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए एक 'जनचौपाल' का आयोजन किया था। इसी दौरान पड़ोसी विधानसभा क्षेत्र पोहरी के ग्राम नानकपुर और बरखाड़ी के कुछ ग्रामीण भी अपनी समस्याओं को लेकर विधायक के पास पहुंचे थे।

​बताया जा रहा है कि जब पोहरी क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक रमेश खटीक को अपनी शिकायतें सौंपनी चाहीं, तो विधायक ने यह कहते हुए असमर्थता जताई कि यह उनका विधानसभा क्षेत्र (करैरा) का मामला नहीं है, इसलिए वे पोहरी विधानसभा की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं कर सकते। विधायक के इस रुख से ग्रामीण बेहद नाराज हो गए।

गर्म बोनट पर लेटा दिया बच्चा

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कथित अनदेखी से परेशान एक ग्रामीण ने विरोध का अनोखा और संवेदनशील रास्ता चुना। उसने अपने मासूम बच्चे को सीधे विधायक की कार की गर्म बोनट पर लेटा दिया और न्याय की मांग करने लगा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो आया सामने-

सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वहीं, आपको बता दें कि आज शिवपुरी जिले से एक और बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिवपुरी के ऐतिहासिक नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी हो गई है।

(रिपोर्ट- के.के दुबे)

यह भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश में एक शादी करने वाले को ही रहने का अधिकार, 3 तलाक दिया तो जेल भेज देंगे, सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

नरोत्तम मिश्रा ने मंच से SP को दी खुली चेतावनी, कहा- "दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं"; VIDEO वायरल