A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश के इस जिले में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिनों के अंदर अब तक 40 लोगों को काटा

मध्य प्रदेश के इस जिले में आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिनों के अंदर अब तक 40 लोगों को काटा

आवारा कुत्तों के काटने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। घर के परिजन अपने बच्चों को बाहर खेलने जाने से भी मना कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन कुत्तों के आतंक से बेपरवाह है।

सड़कों पर घूमते आवारा कुत्ते- India TV Hindi
Image Source : PTI सड़कों पर घूमते आवारा कुत्ते

आवारा कुत्तों से हर कोई परेशान है। ये कुत्ते बड़ी संख्या में राह चलते मासूमों और स्थानीय लोगों को काट रहे हैं। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दो दिनों में कम से कम 40 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा है, जिसमें से 35 हमले सिर्फ दो कुत्तों ने किए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

पटेरा में 25 मामले सामने आए

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अशोक बडोनीया ने बताया कि पटेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार और शनिवार को कुत्ते के काटने के 25 मामले आए। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को जाहिर तौर पर एक ही कुत्ते ने निशाना बनाया था। 

जिला अस्पताल में कराया गया इलाज

बटियागढ़ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर बीएम पंत ने कहा कि उनके इलाके में एक ही कुत्ते ने 10 लोगों को काटा। अधिकारियों ने बताया कि शहर में आवारा कुत्तों के काटने के बाद पांच और लोगों का दमोह के जिला अस्पताल में इलाज किया गया। 

आवारा कुत्तों को लेकर हाई कोर्ट ने दिए हैं सख्त आदेश

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि उन्होंने जिले के अधिकारियों को आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट ने एक दिन पहले शुक्रवार को, शैक्षणिक केंद्रों, अस्पतालों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों जैसे संस्थागत क्षेत्रों में कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाओं में ‘खतरनाक वृद्धि’ का संज्ञान लिया तथा प्राधिकारियों को ऐसे कुत्तों को निर्दिष्ट आश्रय स्थलों पर ले जाने का निर्देश दिया। (भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें:

VIDEO: मध्य प्रदेश के डबरा में दो युवकों को उल्टा लिटाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा, आरोपी बोले-'अब बता गुंडा कौन है'

नीमच: नशे में धुत ASI ने कई गाड़ियों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत, कार के अंदर चल रही थी शराब पार्टी