1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मुंह पर कपड़ा बांधकर सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा ट्विशा शर्मा का पति समर्थ, पुलिस ने हिरासत में लिया; VIDEO

मुंह पर कपड़ा बांधकर सरेंडर करने कोर्ट पहुंचा ट्विशा शर्मा का पति समर्थ, पुलिस ने हिरासत में लिया; VIDEO

ट्विशा शर्मा मामले में एमपी हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्य आरोपी समर्थ सिंह आज सरेंडर करने जबलपुर कोर्ट पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

ट्विशा शर्मा का पति...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ट्विशा शर्मा का पति समर्थ सिंह।

ट्विशा शर्मा केस में जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिर पर कैप और मुंह पर कपड़ा बांधे ट्विशा के पति समर्थ सिंह का वीडियो सामने आया है। सरेंडर करने पहुंचे समर्थ सिंह को उनके वकीलों द्वारा बचाया जा रहा है। समर्थ सिंह अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। वहीं, ट्विशा के वकील भी मौके पर मौजूद है जो लगातार विरोध जता रहे हैं।

समर्थ सिंह पर 30 हजार का इनाम था, साथ ही लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। इससे पहले समर्थ सिंह के वकील जबलपुर कोर्ट में पहुंचे थे जहां कोर्ट की तरफ से कहा गया था कि केस भोपाल का है ऐसे में वो भोपाल में सरेंडर करें।

AIIMS के डॉक्टरों की टीम करेगी दूसरा पोस्टमार्टम

भोपाल में नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु संबधी मामले में 10 दिन फरार रहने के बाद आज मृतका का पति समर्थ सिंह सरेंडर करने के लिए जबलपुर कोर्ट पहुंचा था। इससे पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा किया जाए। शादी के मात्र 5 महीनों बाद ट्विशा की हाल ही में भोपाल स्थित उनके ससुराल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 12 मई की रात ट्विशा की मौत के बाद से उसका पति समर्थ सिंह फरार था। पीड़िता के परिजनों ने पति समार्थ सिंह एवं सास गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

समर्थ सिंह का वीडियो आया सामने-

MP हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को जारी किया नोटिस

वहीं, अदालत की सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेंद्र सिंह ने बताया था कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह अपनी जमानत याचिका वापस लेना चाहते हैं और ट्रायल कोर्ट के सामने सरेंडर करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने अनुरोध किया कि ट्रायल कोर्ट को निर्देश दिया जाए कि वह जमानत याचिका पर उसी दिन फैसला करे। वहीं, एमपी हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर यह नोटिस दिया गया है। 

Image Source : reporter inputट्विशा के पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ली।

सुसाइड या कुछ और?

बता दें कि 33 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उसने एमबीए की पढ़ाई की थी और दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। शादी से पहले वो तेलुगु फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में भी काम कर चुकी थी। इसी दौरान एक डेटिंग ऐप पर उसकी मुलाकात समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के महज पांच महीने बाद ट्विशा की मौत ने पूरे मामले को रहस्य और विवादों से भर दिया है।

'सास ने 46 इनफ्लुएंशल लोगों को कॉल किया'

ट्विशा के परिवार ने दावा किया है कि ट्विशा की मौत के अगले दिन उसकी सास गिरिबाला ने किए कई लोगों को कॉल्स, इनमें से कुछ कॉल्स ज्यूडिशरी से जुड़े लोगों को थे। कुछ कॉल्स रिश्तेदारों और अन्य परिचितों को किए गए थे। ट्विशा के घर वालों का आरोप है कि गिरिबाला की 46 इनफ्लुएंशल लोगों के नंबर पर बात हुई थी। ट्विशा मौत मामले में  परिवार ने अब फोन कॉल्स को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली AIIMS की टीम करेगी ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम, ससुराल पक्ष बोला- 'हमारी बहू थी, अंतिम संस्कार कराना फर्ज'