1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. टावर के विरोध में पाइप उखाड़ना पड़ा भारी, हवा में उछलकर शख्स की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

टावर के विरोध में पाइप उखाड़ना पड़ा भारी, हवा में उछलकर शख्स की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सिंगरौली में एक व्यक्ति टावर निर्माण कार्य का विरोध करते हुए जमीन में गड़े पाइप को उखाड़ने की कोशिश करता है। इस दौरान उसे झटका लगा और उसकी मौत हो गई।

Mp News- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हवा में उछलकर शख्स की मौत

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के खम्हरिया ग्राम पंचायत के परदेही गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आया है, जिसकी वजह से गांव में हलचल मच गई। इस खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल, वीडियो में एक व्यक्ति टावर निर्माण कार्य का विरोध करते हुए जमीन में गड़े पाइप को उखाड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एक पल में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। इस घटना में शख्स की मौत हो गई, जिसके निधन के बाद विरोध एक झटके में मातम में बदल गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हवा में उछलकर शख्स की मौत

जानकारी के अनुसार पावरग्रिड कंपनी द्वारा परदेही गांव में टावर निर्माण का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान जमीन मालिक जगदीश शाह निर्माण स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। बताया जा रहा है कि विरोध के दौरान उन्होंने जमीन में गड़े पाइप को उखाड़ने की कोशिश की और इस दौरान उनकी मौके पर मौत हो गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पाइप को हटाने की कोशिश के दौरान अचानक तेज दबाव के कारण वह पाइप सहित हवा में उछल जाता है।

जगदीश शाह की मौत से सदमे में परिवार

घटनास्थल पर मौजूद लोगों को कुछ समझ आया और उससे पहले ही उस शख्स की मौत हो गई। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार मौके पर ही जगदीश शाह की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग जगदीश शाह को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वह उन्हें नहीं बचा पाए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और परिवार भी गमगीन हालत में है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पहले पुलिस ने जांच की शुरू

जगदीश शाह की मौत के बाद परिजनों ने टावर निर्माण वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस जमीन पर टावर निर्माण किया जा रहा था। उसे लेकर पहले भी विवाद खड़ा हो चुका है। परिवार का आरोप है कि उनकी आपत्तियों के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे कोई लापरवाही या अन्य कारण क्या है? इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

(रिपोर्ट - देवेंद्र पाण्डेय)

ये भी पढे़ं- वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव से गायब मिले दिमाग, दिल और अन्य अंग, परिवार ने जताई साजिश की आशंका

लाहौर में दर्दनाक हादसा, ट्यूशन सेंटर की गिरी छत,14 बच्चों की मौत, बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या, 20 से ज्यादा घायल