A
Hindi News महाराष्ट्र जिस कंपनी के प्लेन में सवार थे अजित पवार, उसे लेकर एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा फैसला

जिस कंपनी के प्लेन में सवार थे अजित पवार, उसे लेकर एकनाथ शिंदे ने लिया बड़ा फैसला

28 जनवरी को VSR वेंचर्स का प्लेन बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। हादसे में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। जिस प्लेन में अजित पवार सवार थे, वह दिल्ली स्थित VSR Ventures Pvt Ltd कंपनी का Learjet 45XR (VT-SSK) मॉडल था।

अजित पवार की मौत के बाद...- India TV Hindi Image Source : PTI अजित पवार की मौत के बाद एकनाथ शिंदे ने वीएसआर कम्पनी के विमानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना ने VSR कंपनी के प्लेन इस्तेमाल ना करने का निर्णय लिया है। बता दें कि वीएसआर कंपनी के लियरजेट एयरक्राफ्ट क्रैश में अजित पवार की मृत्यु हुई थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी विएसआर के 4 एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड किया था।

DGCA का VSR वेंचर्स पर शिकंजा 

बता दें कि जिस प्लेन में अजित पवार सवार थे, वह दिल्ली स्थित VSR Ventures Pvt Ltd कंपनी का Learjet 45XR (VT-SSK) मॉडल था। हादसे के वक्त प्लेन में अजित पवार के साथ उनके एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर्स सवार थे। अजित पवार की मौत के बाद DGCA ने बड़ी कार्रवाई VSR वेंचर्स के चार विमानों के संचालन पर रोक लगाते हुए उन्हें 'ग्राउंड' (उड़ान भरने पर पाबंदी) करने का फैसला किया था। यह कार्रवाई बारामती प्लेन क्रैश के बाद किए गए स्पेशल ऑडिट और निगरानी के दौरान मिली गंभीर खामियों के आधार पर की गई थी।

बारामती में हुआ था विमान हादसा

बता दें कि अजित पवार की मृत्यु 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना के दौरान हुई थी। वह बारामती में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से चार्टर्ड विमान Learjet 45 (VT-SSK) से रवाना हुए थे। सुबह लगभग 8:46 बजे बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11 पर लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान विमान अचानक बेकाबू हो गया और खुले मैदान में क्रैश होकर भीषण आग की लपटों में घिर गया। जमीन से टकराते ही इसमें एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें-

'अजित पवार के प्लेन का पायलट सुसाइड बॉम्बर तो नहीं था?', NCP नेता का चौंकाने वाला बयान

महाराष्ट्र: 'अजित पवार की मौत साजिश का हिस्सा थी', NCP-SP विधायक रोहित पवार का बड़ा आरोप, PM मोदी को पत्र लिखा