1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'जब बोलने का मौका था तब क्यों नहीं बोले', वक्फ कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर बोला हमला

'जब बोलने का मौका था तब क्यों नहीं बोले', वक्फ कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर बोला हमला

वक्फ कानून को लेकर राहुल गांधी इन दिनों सरकार को घेर रहे हैं, ऐसे में आज केंद्रीय राज्य कानून मंत्री ने उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में वह क्यों नहीं इस पर बोले।

Arjun Ram Meghwal- India TV Hindi
Image Source : PTI केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

वक्फ कानून को लेकर विपक्ष अभी भी केंद्र सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी से लेकर ममता बनर्जी सभी केंद्र सरकार को लेकर इस मुद्दे पर घेर रहे हैं, इसे लेकर आज मुंबई में केंद्रीय कानून राज्य मंत्री ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर पलटवार किया है। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी को जब बोलने का मौका था तब क्यों नहीं बोले?

'लोकसभा में क्यों नहीं बात की'

वक़्फ कानून को लेकर केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने इस बिल पर लोकसभा में क्यों नहीं बात की? जब बोलने का मौका था तब क्यों नहीं बोले। यह वक़्फ कानून गरीब मुसलमानों के हित में है। अब कलेक्टर को अधिकार होगा। गाव के गाव को वक़्फ की जमीन बताकर कब्जे में लिया गया है, ऐसी हमारे पास कई लोगों की अर्जियां है।

वहीं, कानून को लेकर ममता बनर्जी कह रही कि वक्फ कानून का वह विरोध करेंगी और पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी, लेकिन उन्होंने विरोध तो सीएए का भी किया था पर वह लागू हुआ न। केंद्र का कानून देश भर में लागू होता है यह भी लागू होगा।

राणा के लाने को बताया सरकार की कूटनीतिक जीत

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा पर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राणा को देश में लाना मोदी सरकार की राजनीतिक और कूटनीतिक जीत है, जो लोग टीका टिप्पणी कर रहे वह राजनीति से प्रेरित होकर बयान दे रहे हैं।

'कांग्रेस ने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया'

डॉ. आंबेडकर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती है। कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया, कांग्रेस ने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया। मऊ और दीक्षा भूमि, चैत्यभूमि का विकास हो या लंदन स्थित डॉक्टर अंबेडकर स्मारक सबका विकास बीजेपी ने किया। बीजेपी ने हमेशा डॉक्टर अंबेडकर का हमेशा सम्मान किया। कांग्रेस ने बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान को लेकर सिर्फ भ्रम फैलाया है। पंडित नेहरू जब पीएम थे उन्होंने ही आरक्षण खत्म करने के लिए पत्र लिखे थे। कांग्रेस की मंशा रिजर्वेशन खत्म करना है।

ये भी पढ़ें:

VIDEO: नागपुर में पुलिसकर्मी को हेलमेट पहनने की सलाह देना युवक को पड़ा भारी, गाड़ी रोककर जड़ दिया थप्पड़
'बिहार और बंगाल चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को फांसी देने की योजना', शिवेसना नेता संजय राउत का दावा