1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'बिहार और बंगाल चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को फांसी देने की योजना', शिवेसना नेता संजय राउत का दावा

'बिहार और बंगाल चुनाव से पहले तहव्वुर राणा को फांसी देने की योजना', शिवेसना नेता संजय राउत का दावा

 Published : Apr 11, 2025 02:26 pm IST,  Updated : Apr 11, 2025 02:26 pm IST

संजय राउत ने कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का क्रेडिट बीजेपी लेना चाह रही है। वो इसका इस्तेमाल चुनावों में करेगी। उन्होंने दावा किया कि बिहार और बंगाल के चुनाव के से पहले तहव्वुर राणा को फांसी पर लटका दिया जाएगा।

Sanjay Raut- India TV Hindi
संजय राउत Image Source : PTI

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब उन्होंने तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 26/11 का जब हमला हुआ था उसी समय यह साफ हो गया था इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ है। अब इनकी योजना बंगाल और बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राणा को फांसी पर लटकाने की है। बीजेपी उसका फायदा लेना चाहती है।

क्रेडिट ले रही है बीजेपी 

संजय राउत ने कहा कि मुंबई हमले के समय पुलिस और कमांडोज ने आतंकियों को मारा। कसाब को लंबी कानूनी कार्रवाई के बाद फांसी पर लटकाया गया। अब तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है इसके लिए उनकी तारीफ हो रही है। लेकिन बीजेपी इसका क्रेडिट ले रही है। क्या उसे क्रेडिट लेने और एक फेस्टिवल के लिए लाया गया है?

संजय राउत ने कहा कि 2011 और 2012 में भी जांच हुई थी। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अमेरिका से बात की थी। यह निरंतर चलनेवाली प्रक्रिया है। आप क्रेडिट लेने के लिए उसे लाए हैं तो बता दें। पुलवाना का भी क्रेडिट ले रहे हैं। 

कुलभूषण जाधव को वापस लाया जाए

संजय राउत ने यह भी मांग की कि कुलभूषण जाधव को वापस लाया जाए। जाधव को 2016 में गिरफ्तार कर लिया गया था और कथित जासूसी के लिए पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को मनगढ़ंत बताकर खारिज किया था। नयी दिल्ली के अनुसार, जाधव को ईरान में अगवा किया गया था, जहां उनके वैध व्यापारिक हित थे और उन्हें पाकिस्तान लाया गया। जाधव को बचाने के लिए भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का रुख किया, जिसने पाकिस्तान को उनकी फांसी पर रोक लगाने का आदेश दिया था। 

अबू सलेम का भी हुआ था प्रत्यर्पण 

संजय राउत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन उसे बिहार विधानसभा चुनाव (जिसके इस साल के अंत तक होने की संभावना है) के दौरान फांसी दी जाएगी।’’ राउत ने कहा कि राणा को भारत लाने के लिए 16 साल से लड़ाई चल रही थी और यह कांग्रेस के शासन के दौरान शुरू हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए राणा को वापस लाने का श्रेय किसी को नहीं लेना चाहिए।’’ राउत ने कहा कि राणा भारत प्रत्यर्पित होने वाला पहला आरोपी नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 1993 के सिलसिलेवार बम विस्फोट के आरोपी अबू सलेम को भी भारत प्रत्यर्पित किया गया था। उन्होंने यह भी मांग की कि आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किया जाए। (इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।