महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज एक अलग ही अंदाज़ में नजर आए। आमतौर पर गाड़ियों के भारी-भरकम काफिले में चलने वाले मुख्यमंत्री आज बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर विधान भवन पहुंचे।
प्रधानमंत्री की अपील पर बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी विभागों को पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने और बजट में कटौती करने को कहा गया है।
सातारा में तय कार्यक्रम आखिरी बड़ा आयोजन
सरकार ने आने वाले छह महीनों तक कोई बड़ा सरकारी आयोजन नहीं करने का फैसला भी लिया है। उन्होंने कहा कि सातारा में पहले से तय कार्यक्रम आखिरी बड़ा आयोजन होगा, उसके बाद कोई बड़ा सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
गैर-जरूरी विदेशी दौरे रद्द
देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि गैर-जरूरी विदेशी दौरों को रद्द कर दिया गया है और सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिससे ईंधन की बचत हो सके।
बुलेट पर आने के पीछे की बताई वजह
मुख्यमंत्री ने बुलेट पर आने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि इससे लोगों तक एक संदेश जाता है। उनका कहना था कि जब जनप्रतिनिधि खुद ऐसे कदम उठाते हैं, तो आम लोग भी उस पर अमल करना शुरू करते हैं। इसलिए वे आज बुलेट मोटरसाइकिल से विधान भवन पहुंचे, ताकि जनता को भी ईंधन बचत और सादगी का संदेश दिया जा सके।
Image Source : Reporterबुलेट पर सवार होकर विधान भवन जाते सीएम देवेंद्र फडणवीस
पैदल चलकर मंत्रालय पहुंचे नितेश राणे
वहीं, पीएम मोदी की अपील के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नितेश राणे पैदल चलकर मंत्रालय पहुंचे। नितेश राणे मंत्रालय के ठीक सामने के सरकारी बंगले में रहते हैं। उन्होंने अपने मंत्रालय के अधिकारियों के साथ आज केबिनेट बैठक में पैदल जाने का फैसला किया, क्योंकि उनके सरकारी आवास से मंत्रालय की दूरी ज्यादा नहीं थी। ऐसे में उनके साथ चलने वाली 5 से 6 गाड़ियां आज दिखाई नहीं दीं।
ये भी पढ़ें-
पहली बार के MLA रथिंद्र बोस होंगे बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर, जानें विधायक बनने से पहले क्या करते थे
ममता के करीबी पूर्व DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास गिरफ्तार, पहले लुकआउट नोटिस हुआ था जारी