A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, समर्थकों संग BJP में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, समर्थकों संग BJP में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

आगामी निकाय चुनाव से पहले नाथसिंह देशमुख का समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ना लातूर ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। देशमुख के सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने के मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार तथा विधायक रमेश कराड मौजूद रहे।

bjp supporters- India TV Hindi
Image Source : PTI बीजेपी समर्थक (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र में लातूर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नाथसिंह देशमुख अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। देशमुख के सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होने के मौके पर महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार तथा विधायक रमेश कराड मौजूद रहे। माना जा रहा है कि आगामी निकाय चुनाव से पहले देशमुख का समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ना लातूर ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।

कांग्रेस छोड़ने को लेकर क्या बोले नाथसिंह देशमुख?

नाथसिंह देशमुख ने सोमवार को कहा, ‘‘कई वर्षों से मैं कांग्रेस पार्टी में सक्रिय नहीं था। इस वजह से मेरे समर्थक मुझसे निर्णय लेने का आग्रह कर रहे थे। मुझे लगा कि मेरे लोगों के लिए विकास कार्य जारी रहना चाहिए और आखिरकार मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। पार्टी ने मेरी पत्नी को लातूर तहसील के कटगांव क्षेत्र से जिला परिषद का उम्मीदवार बनाया है।’’

नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव की घोषणा

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने आज राज्य के शहरी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। महाराष्ट्र में 246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को मतदान होगा। इसकी जानकारी राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने दी है। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 246 नगरपरिषद में चुनाव होंगे। नगरपरिषद के अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि आज महानगरपालिका,जिला परिषद के चुनाव की घोषणा नहीं होगी। वाघमारे ने कहा कि 147 नगरपंचायत में से 42 नगरपंचायत के लिए चुनाव होंगे। बाकी 105 नगर पंचायत का कार्यकाल अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव की घोषणा, दो दिसंबर को वोटिंग; 3 तारीख को नतीजे

राज ठाकरे की मनसे ने नवी मुंबई इंटरनेशल एयरपोर्ट का रनवे तोड़ने की धमकी क्यों दी? सामने आई ये वजह