मुंबईः महाराष्ट्र में 246 नगर पालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को मतदान होगा। इसकी जानकारी राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने दी है। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 246 नगरपरिषद में चुनाव होंगे। नगरपरिषद के अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि आज महानगरपालिका,जिला परिषद के चुनाव की घोषणा नहीं होगी। वाघमारे ने कहा कि 147 नगरपंचायत में से 42 नगरपंचायत के लिए चुनाव होंगे। बाकी 105 नगर पंचायत का कार्यकाल अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
10 नवंबर से शुरू होगा नामांकन
दिनेश वाघमारे ने बताया कि 10 नवंबर से नामांकन शुरू होगा। 2 दिसंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसम्बर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद और नगरपंचायत के लिए 1 करोड़ 60 लाख मतदाता,13155 मतदान केंद्र होंगे। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से चुनाव होंगे।
26 नवंबर को चुनाव चिन्ह का आवंटन
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई है। नामांकन की जांच 18 नवंबर को की जाएगी। बिना अपील वाले मामलों में 21 नवंबर तक नामांकन वापस लिये जा सकेंगे। वहीं अपील वाले मामलों में 25 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिन्ह का आवंटन 26 नवंबर को होगा।
मतदाताओं से लिया जाएगा डिक्लेरेशन
उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर 15 लाख और सदस्य पद के लिए 12 लाख कर सकेंगे। एक मतदान मोबाइल एप को चुनाव आयोग जारी करेगा। इस मोबाइल एप में उम्मीदवारों और मतदाताओं की पूरी जानकारी होगी। डुप्लीकेट मतदाताओं को रोकने के लिए एक टूल बनाया गया है। जिसमें वोटर जब वोट देने जाएगा तो डबल स्टार आएगा। इससे मतदान अधिकारी को उस मतदाता तक पहुंचकर उन्सकी जानकारी मिलेगी। ऐसे मतदाता से डिक्लेरेशन लिया जाएगा ताकि वो दूसरी जगह मतदान न करे।
वाघमारे ने बताया कि 1 करोड़ 60 लाख कुल मतदाता हैं। मतदान केंद्र 13,155 हैं। अध्यक्ष पद के लिए खर्च ₹15 लाख किए जा सकेंगे। जबकि सदस्य पद के लिए खर्च ₹12 लाख किया जा सकेगा। राज्यभर में चुनाव प्रक्रिया के लिए 288 चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जबकि 66,775 चुनाव कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
फर्जी वोटिंग रोकने के लिए नया टूल तैयार
राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं की पारदर्शिता और सुविधा के लिए एक मोबाइल एप जारी करने की घोषणा भी की है। इस एप में उम्मीदवारों और मतदाताओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। डुप्लीकेट या दोहरी वोटिंग रोकने के लिए आयोग ने एक नया टूल तैयार किया है। इस प्रणाली के तहत, यदि कोई मतदाता पहले से किसी अन्य केंद्र पर दर्ज है तो मतदान के समय “डबल स्टार अलर्ट” दिखेगा। इसके बाद मतदान अधिकारी उस मतदाता की पहचान की पुष्टि करेंगे और उनसे लिखित घोषणा (डिक्लेरेशन) ली जाएगी कि वे दोबारा मतदान नहीं करेंगे।
राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा कि आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली है। आयोग का उद्देश्य सभी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को समयबद्ध और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना है।
संपादक की पसंद