अश्वरावपेट नगर निगम में वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार की हरकत से वहां के लोग नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन भी किया। दरअसल कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच प्रेशर कुकर और पैसे बांटे थे। लेकिन वोट नहीं मिले तो वापस मांगने लगा।
तेलंगाना में 123 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और परिणाम 13 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन से उपजे शोक के मद्देनजर, मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि वे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए किसी भी चुनावी सभा या कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।
तेलंगाना राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को पूरे राज्य में नगर पालिकाओं और नगर निगमों के चुनावों का शेड्यूल घोषित कर दिया। 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों में वोटिंग होगी।
12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति की सीटों पर चुनाव का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। महानगरपालिका चुनावों के खत्म होने ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता प्रज्ञा सातव ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। जानें भाजपा ज्वाइन करने के बाद प्रज्ञा सातव ने क्या कहा?
राज्य में 22 जिला परिषदों के 347 जोन और 153 पंचायत समितियों के 2,838 जोन के सदस्यों के चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कुल 9 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
Kerala Local Body Elections 2025: चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में वोटिंग हुई। नतीजे 13 दिसंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
केरल स्थानीय निकाय चुनाव: 9 दिसंबर को केरल में पहले चरण के लिए वोटिंग है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण में कुल 36,630 उम्मीदवार मैदान में हैं।
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त होते हुए कहा कि आरक्षण को लेकर जरा सा भी उल्लंघन हुआ तो चुनाव में रोक लगा दी जाएगी।
केरल में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कई तरह की खास तैयारियां की गई है। राज्य में दो बार मतदाता सूची को संशोधित किया गया है। निकाय चुनाव को लेकर राज्य भर में 33,746 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी प्रमुख स्थानीय निकायों में भारी बहुमत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया है। जानें डिटेल्स...
महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने राज्य के शहरी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बार 246 नगरपरिषदों और 42 नगरपंचायतों में चुनाव होंगे। हालांकि, जिन 105 नगरपंचायतों का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है, वहां चुनाव बाद में होंगे।
महाराष्ट्र में BMC और अन्य स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक पूरे होने हैं। ऐसे में भाजपा ने अभी से ही एक नया राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी घर-घर “मिठाई और नमकीन के पैकेट” बांट रही है।
तेलंगाना में रेवंत रेड्डी की सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 2 से अधिक बच्चे वाले उम्मीदवारों के स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है। इसके अलावा कैबिनेट ने मेट्रो विस्तार, कृषि कॉलेज और अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी।
बीएमसी चुनाव से पहले ही मुंबई की सड़कों पर पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। पोस्टर में यूपी के सीएम योगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री फडणवीस के लिए स्लोगन लिखे गए हैं।
कांग्रेस ने साफ कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन करने को लेकर अब तक कोई विचार नहीं है। कांग्रेस इंचार्ज रमेश चेन्नीथला ने सोमवार को कहा कि एमएनएस से कोई गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस चुनाव अकेले लड़ेगी।
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के सीनियर नेताओं ने संभाजी नगर में मराठवाड़ा यूनिट के नेकाओं से मुलाकात की। बैठक में चुनाव के मुद्दे पर चर्चा हुई।
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अहम सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा- क्या चुनाव हो चुके हैं? इस पर सरकार के वकील ने कहा कि प्रक्रिया चल रही है।
वाघमारे ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "हम अक्टूबर के अंत से चुनाव कराने की संभावना तलाश रहे हैं। आप कह सकते हैं कि चुनाव नवंबर-जनवरी में होंगे।"
संपादक की पसंद