Kerala Local Body Elections 2025: केरल के 7 जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 75 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 7 बजे तक दूसरे चरण के मतदान में कुल 75.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पहले चरण में दर्ज किए गए 70.91 फीसदी से लगभग 5 पर्सेंट ज्यादा है। केरल में दोनों चरणों में कुल मिलाकर 73.57 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो कि 2020 में दर्ज किए गए 75.97 प्रतिशत मतदान से कम है। दोनों चरणों में कुल मिलाकर वायनाड जिले में सबसे अधिक 78.07 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों चरणों के मतदान के परिणाम 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- Kerala Local Body Elections 2025: दूसरे चरण में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, नतीजे 13 दिसंबर को
Kerala Local Body Elections 2025: दूसरे चरण में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, नतीजे 13 दिसंबर को
Kerala Local Body Elections 2025: चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में वोटिंग हुई। नतीजे 13 दिसंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
Kerala Local Body Elections 2025 LIVE
-
10:54 PM (IST) Dec 11, 2025
दूसरे चरण में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान
केरल के सात जिलों में स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को 75 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के आंकड़ों के अनुसार, शाम 7 बजे तक दूसरे चरण के मतदान में कुल 75.87 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो पहले चरण में दर्ज किए गए 70.91 प्रतिशत से लगभग पांच प्रतिशत अधिक है। यहां दोनों चरणों में कुल मिलाकर 73.57 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि 2020 के स्थानीय निकाय चुनावों में दर्ज किए गए 75.97 प्रतिशत मतदान से कम है।
-
6:53 PM (IST) Dec 11, 2025
5:30 बजे तक मतदान 74.52% हुआ दर्ज
केरल में भारी संख्या में मतदाता मतदान करने पहुंचे। शाम 5:30 बजे तक मतदान प्रतिशत 74.52% से अधिक हो गया। सभी जिलों में मतदान का आंकड़ा आधे से अधिक हो चुका था, जिसमें मलप्पुरम में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। ग्राम पंचायतों, ब्लॉक एवं जिला पंचायतों, नगरपालिकाओं और निगमों सहित 604 स्थानीय निकायों के 12,931 वार्डों में 15 लाख से अधिक लोग अपना वोट डाल रहे हैं। कुल 38,994 उम्मीदवार मैदान में हैं।
-
11:26 AM (IST) Dec 11, 2025
10.30 बजे तक कहां-कितना हुआ मतदान?
केरल के त्रिशूर, पालक्काड, मल्लप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में 604 स्थानीय निकायों के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। वोटिंग के पहले तीन घंटों में वोटिंग प्रतिशत 20 पार कर गया है। सुबह 10.40 बजे तक 25.37 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले हैं। सभी जिलों में वोटिंग प्रतिशत 20% से ज़्यादा हो गया है। मल्लप्पुरम में सबसे ज्यादा 26.47% लोगों ने वोट डाले हैं। (टी. राघवन)
-
10:40 AM (IST) Dec 11, 2025
क्यों महत्वपूर्ण है निकाय चुनाव?
स्थानीय निकाय चुनाव के दोनों चरणों को केरल की राजनीतिक पार्टियां ज्यादा महत्व दे रही हैं। यह चुनाव न केवल जमीनी स्तर पर शासन की दिशा तय करते हैं, बल्कि राज्य की आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं। निकाय चुनाव के नजीते 13 दिसंबर को आएंगे।
-
9:54 AM (IST) Dec 11, 2025
सुबह 9 बजे तक कितने प्रतिशत वोटिंग हुई?
केरल में गुरुवार सुबह 7 बजे से निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 7 जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान का कार्य जारी है। इस चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिख रहा है।
सुबह 9 बजे तक पोलिंग परसेंटेज-
त्रिशूर: 7.89%
पाल्लक्काड: 7.95%
मल्लप्पुरम: 7.84%
कोझिकोड: 7.77%
वायनाड: 8.06%
कन्नूर: 7.67%
कासरगोड: 7.67% -
9:01 AM (IST) Dec 11, 2025
CM पिनाराई विजयन ने डाला वोट
केरल के स्थानीय निकाय चुनाव के अंतिम चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस चरण में कुल 38,994 उम्मीदवार अपना सियासी भविष्य आजमा रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान किया।
-
8:26 AM (IST) Dec 11, 2025
शाम 6 बजे बाद भी डाल सकेंगे वोट?
केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए दूसरे फेज की वोटिंग जारी है। त्रिशूर, पालक्काड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में 604 लोकल बॉडी के लिए वोटिंग चल रही है। मतदान की प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिंग का समय खत्म होने पर, लाइन में लगे सभी लोगों को वोट देने की इजाजत दी जाएगी। आल्लप्पुझा मन्नानचेरी गवर्नमेंट हाई स्कूल बूथ पर आज दोबारा वोटिंग होगी। (रिपोर्ट- टी. राघवन)
-
7:55 AM (IST) Dec 11, 2025
दूसरे फेज के लिए वोटिंग जारी
केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी है।
-
7:13 AM (IST) Dec 11, 2025
त्रिशूर में मॉक पोल
वोटिंग शुरू होने से पहले वोटिंग मशीनों की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए पीठासीन अधिकारियों की देखरेख में त्रिशूर में मॉक पोल कराया गया।
-
7:07 AM (IST) Dec 11, 2025
मैदान में कितने उम्मीदवार?
मतदान से पहले उम्मीदवारों ने बुधवार को घर-घर जाकर प्रचार किया और वोट मांगे। इस स्थानीय निकाय चुनाव में कुल 38,994 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण के लिए 18,274 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 2,055 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
-
7:05 AM (IST) Dec 11, 2025
इन 7 जिलों में होगा मतदान
केरल स्थानीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में त्रिशूर, पलक्कड़, कोझीकोड, मलप्पुरम, कन्नूर, वायनाड और कासरगोड जिलों में वोटिंग होगी। नतीजे 13 दिसंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।