1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BMC चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रज्ञा सातव ने BJP ज्वाइन कर लिया, बताई ये बात...

BMC चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रज्ञा सातव ने BJP ज्वाइन कर लिया, बताई ये बात...

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 18, 2025 01:07 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 01:07 pm IST

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता प्रज्ञा सातव ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। जानें भाजपा ज्वाइन करने के बाद प्रज्ञा सातव ने क्या कहा?

भाजपा में शामिल हुईं प्रज्ञा सातव- India TV Hindi
भाजपा में शामिल हुईं प्रज्ञा सातव

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस की सिटिंग विधान परिषद की  सदस्य  प्रज्ञा सातव ने आज भाजपा में प्रवेश किया है। भाजपा में प्रवेश से पहले प्रज्ञा सातव ने विधान परिषद सदस्य का इस्तीफा दिया है और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि प्रज्ञा सातव दिवंगत राजीव सातव की पत्नी है। राजीव सातव कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी रहे थे। राजीव सातव के निधन के बाद पार्टी ने उनकी पत्नी प्रज्ञा सातव को दो बार विधानपरिषद की सदस्यता दी थी।

जानें क्या कहा प्रज्ञा सातव ने

भाजपा ज्वाइन करने के बाद प्रज्ञा सातव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उनकी टीम भी महाराष्ट्र का विकास कर रही है। मैंने देश का विकास और महाराष्ट्र का विकास देखते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस विकास में योगदान देने के लिए भाजपा ज्वाइन किया है। 

विधानसभा का सत्र खत्म हुआ और जब मैं अपने गांव गई तो मैंने अपने कार्यकर्ताओं से बात की। मेरे सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि, आपको भाजपा ज्वाइन करना चाहिए। मैंने बात मान ली और उनके कहे अनुसार सब किया। यह सब कुछ 2 तीन दिन के भीतर हुआ और ये  सारा निर्णय बहुत जल्दी में हुआ  इसलिए मैंने कॉंग्रेस के शीर्ष नेताओं से कोई बात नही की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।