1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा नगर निकाय चुनावः रेवाड़ी और धारूहेड़ा में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट, बीजेपी की बड़ी जीत पर राव इंद्रजीत ने कही ये बातें

हरियाणा नगर निकाय चुनावः रेवाड़ी और धारूहेड़ा में जीते उम्मीदवारों की लिस्ट, बीजेपी की बड़ी जीत पर राव इंद्रजीत ने कही ये बातें

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : May 13, 2026 05:41 pm IST,  Updated : May 13, 2026 05:55 pm IST

रेवाड़ी व धारूहेड़ा में जीत के बाद नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल व अजय जांगड़ा के अलावा अन्य पार्षद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह - India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह Image Source : REPORTER

रेवाड़ीः हरियाणा नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत का बयान सामने आया है। रेवाड़ी और धारूहेड़ा में बीजेपी की की जीत के बाद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश में पीएम मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी का सिक्का चल रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार के दो साल पूरे हो चुके हैं। यह हरियाणा सरकार की मिडल टर्म का रिपोर्ट कार्ड है। इसी की बदौलत प्रदेश के तीनों नगर निगम में कमल खिला है। रेवाड़ी व धारूहेड़ा में भी पार्टी की बड़ी जीत हुई है।

जो वादा किया वह निभाउंगा

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जो कमिटमेंट किया, उसे निभाऊंगा। भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आने वाले गंदे पानी पर भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के साथ मिलकर इसका स्थाई समाधान किया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हमेशा भाजपा का झंडा सबसे ऊपर लहराएगा।

किस वार्ड में किस पार्टी को मिली जीत

रेवाड़ी नगर परिषद में कुल 32 वार्ड है। इनमें से बीजेपी 12 वार्ड में जीती है। जबकि कांग्रेस एक वार्ड जीता है। निर्दलीय 19 वार्डों में जीते हैं। बीजेपी ने वार्ड नंबर 2, 4, 7, 11, 12, 19, 21, 22, 23, 24, 25 और 31 में जीत हासिल की। निर्दलीय उम्मीदवारों ने वार्ड नंबर 1, 5, 6, 8, 9, 10, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 20, 26, 27, 28, 29, 30 और 32 में जीत हासिल की। हरियाणा की रेवाड़ी नगर परिषद में कांग्रेस ने वार्ड नंबर 3 में जीत हासिल की।

रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड चुनाव परिणाम  

वार्ड 1- निर्दलीय शिल्पी शर्मा जीती

वार्ड 2- BJP से पूजा जीती

वार्ड 3 कांग्रेस से प्रवीण चौधरी जीते

वार्ड 4 बीजेपी के ओमप्रकाश सैनी जीते

वार्ड 5  निर्दलीय पूनम कुमारी जीती

वार्ड 6 निर्दलीय गोपाल सैनी जीते

वार्ड- 7  बीजेपी के चेतराम सैनी जीते

वार्ड 8-  निर्दलीय पूनम सतीजा जीती 

वार्ड 9 - निर्दलीय सचिन जीते

वार्ड 10  निर्दलीय पवन बठला जीते 

वार्ड 11 बीजेपी की सुषमा जीती

वार्ड 12 बीजेपी के निखिल मांढैया जीते

वार्ड- 13 निर्दलीय संतोष जीती 

वार्ड- 14 से निर्दलीय चंदन यादव जीते

वार्ड नं 15 से निर्दलीय रचना यादव जीती

वार्ड नं 16 से निर्दलीय मुकेश वर्मा जीते

वार्ड 17 से निर्दलीय सुचित्रा चांदना जीती

वार्ड नं 18 से निर्दलीय रंजना भारद्वाज जीती

वार्ड नं 19 से बीजेपी के निहाल यादव जीते

वार्ड नं 20 से निर्दलीय सुमन रानी जीती

वार्ड नं 21 बीजेपी की संतोष यादव जीती

वार्ड नं 22 से बीजेपी के देवेंद्र शर्मा जीते

वार्ड नं 23 से बीजेपी की रीना गुप्ता जीती

वार्ड नं 24 से बीजेपी से नीरज जीते

वार्ड नं 25 सत्यनारायण यादव जीते

वार्ड नं 26 से निर्दलीय इत्येंद्र यादव जीते

वार्ड नं 27 से निर्दलीय सुमन खरेरा  जीती

वार्ड नं 28 से निर्दलीय रमेश मोरवाल जीते

वार्ड नं 29 से श्रीभगवान जीते

वार्ड नं 30 से निर्दलीय पूनम जीती

वार्ड नं 31 से बीजेपी के प्रदीप पिंकी भार्गव जीते

वार्ड नं 32 से निर्दलीय मनीष टिकनिया जीते

धारुहेड़ा नगर पालिका वार्ड पार्षद निर्वाचित सूची

वार्ड नंबर 1 से कविता  

वार्ड 2 से देवेंद्र कुमार शर्मा 
वार्ड 3 से त्रिलोक सिंह धारीवाल 
वार्ड 4 से निहाल सिंह पार्षद 
वार्ड 5 से गोपाल 
वार्ड 6 से कृष्णा देवी 
वार्ड 7 से मोनिका 
वार्ड 8 से अमन राव 
वार्ड 9 से रंजन यादव 
वार्ड 10 से अमित यादव 
वार्ड 11 से रीना रानी 
वार्ड 12 से धर्मवीर 
वार्ड 13 से प्रिया कुमारी 
वार्ड 14 से अनिल कुमार 
वार्ड 15 से किरण 
वार्ड 16 से मनीषा सैनी 
वार्ड 17 से मंशा सैनी 
वार्ड 18 से सुमित्रा देवी

रिपोर्ट- संजय कौशिक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।