1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'ज्यादा न बन' बोलकर थपथपाई पीठ... फिर SHO ने जो कहा, वो सुनकर कांग्रेस MLA के होश उड़ गए; VIDEO वायरल

'ज्यादा न बन' बोलकर थपथपाई पीठ... फिर SHO ने जो कहा, वो सुनकर कांग्रेस MLA के होश उड़ गए; VIDEO वायरल

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 02, 2026 04:37 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 04:37 pm IST

नूंह के कांग्रेस विधायक आफताब अहमद रविवार को गुरुग्राम में SHO से भिड़ गए। काफिला रोके जाने पर विधायक गाड़ी से उतरे और पुलिस अधिकारी से बातचीत करने लगे। इस दौरान दोनों बीच माहौल तब और गरमा गया जब बहस के दौरान विधायक ने आपा खो दिया। 

कांग्रेस विधायक ने SHO...- India TV Hindi
कांग्रेस विधायक ने SHO को डांटा, फिर पुलिसवाले ने करारा जवाब दिया। Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के गुरुग्राम में उस समय भारी राजनीतिक ड्रामा खड़ा हो गया जब नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद और सोहना सिटी थाना प्रभारी के बीच सड़क पर ही जोरदार कहासुनी हो गई। यह घटना 1 नवंबर को गुरुग्राम के सोहना में हुई। दरअसल, कांग्रेस विधायक आफताब अहमद अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बड़े काफिले के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया गठबंधन' की रैली में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनका काफिला सोहना पहुंचा, पुलिस टीम ने रूटीन चेकिंग का हवाला देते हुए गाड़ियों को रोक लिया। काफिला रोके जाने से भड़के विधायक तुरंत अपनी गाड़ी से नीचे उतर आए और पुलिस अधिकारियों से सीधे भिड़ गए।

पुलिसवाले ने ऐसा जवाब दिया कि वीडियो वायरल

सड़क पर खड़े-खड़े दोनों पक्षों के बीच माहौल तब और गरमा गया जब बहस के दौरान विधायक ने आपा खो दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आफताब अहमद सोहना सिटी SHO सुरेंद्र की पीठ थपथपाते हुए तल्ख लहजे में कहते हैं— "ज्यादा न बन!"। इस पर खाकी वर्दी में तैनात SHO ने भी पीछे हटने से इनकार कर दिया और तुरंत जवाब देते हुए कहा- "आप ज्यादा बन रहे हो, वाहियात बात कर रहे हो!" एसएचओ ने विधायक को भाषा सही रखने की हिदायत दी। दोनों के बीच इस अप्रत्याशित नोकझोंक का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

विधायक ने क्या आरोप लगाए?

विधायक आफताब अहमद ने पुलिस की इस कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए गंभीर आरोप लगाए कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था के नाम पर विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग के बहाने जानबूझकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका गया ताकि वे दिल्ली की रैली में न पहुंच सकें।

बता दें कि इंडिया गठबंधन द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में यह विशाल मार्च आयोजित किया गया था। दूसरी ओर, पुलिस ने इसे नियमित सुरक्षा जांच बताया है और मामले को लेकर अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक विस्तृत बयान नहीं दिया गया है

(रिपोर्ट- गोहित कौशिक)

यह भी पढ़ें-

''मेरिट से नौकरी देना मनोहर लाल की सबसे बड़ी गलती थी'', बोले- बीजेपी विधायक दादा गौतम; सीएम सैनी को भी किया आगाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।