1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Kerala local body election 2025: आज पहले चरण के लिए वोटिंग, जानें कितने उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी

Kerala local body election 2025: आज पहले चरण के लिए वोटिंग, जानें कितने उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 08, 2025 10:00 pm IST,  Updated : Dec 09, 2025 12:13 am IST

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: 9 दिसंबर को केरल में पहले चरण के लिए वोटिंग है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण में कुल 36,630 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Kerala local body election 2025- India TV Hindi
केरल स्थानीय निकाय चुनाव Image Source : INDIA TV

तिरुवनंतपुरम: केरल में 9 दिसंबर को पहले चरण के लिए स्थानीय निकाय चुनाव हैं। इस दौरान 11,168 वार्डों में मतदान होगा। मतदान का दूसरा चरण 11 दिसंबर को होगा और मतगणना 13 दिसंबर को होगी। पहले चरण के मतदान को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

पहले चरण के चुनाव के लिए कितने उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर?

केरल स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में कुल 36,630 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 17,056 पुरुष और 19,573 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस चुनाव में एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी है। इसके अलावा, इस चरण में ग्राम पंचायतों के लिए 27,141 उम्मीदवार, ब्लॉक पंचायतों के लिए 3,366, जिला पंचायतों के लिए 594, नगरपालिका वार्डों के लिए 4,480 और निगम वार्डों के लिए 1,049 उम्मीदवार शामिल हैं।

पहले चरण में कहां-कहां होगा मतदान?

केरल स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। दूसरे चरण के चुनाव 11 दिसंबर को होंगे और नतीजे 13 दिसंबर को आएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी।

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: कहां कितने वार्ड

  • 941 ग्राम पंचायतों में 17,337 वार्ड
  • 152 ब्लॉक पंचायतों में 2,267 वार्ड
  • 14 जिला पंचायतों में 346 वार्ड
  • 86 नगर पालिकाओं में 3,205 वार्ड
  • 6 निगमों में 421 वार्ड

केरल स्थानीय निकाय चुनाव में कितने मतदाता हैं? मतदान केंद्र के बारे में भी जानें

25 अक्टूबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 2,84,30,761 मतदाता शामिल हैं । इसमें 1,34,12,470 पुरुष, 1,50,18,010 महिलाएं और 281 ट्रांसजेंडर हैं। राज्यभर में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए 33,746 मतदान केंद्र होंगे। पंचायत वार्डों के लिए 28,127, नगर पालिकाओं के लिए 3,604 और निगमों के लिए 2,015 मतदान केंद्र होंगे।

केरल स्थानीय निकाय चुनाव: साल 2020 में क्या हुआ था?

2020 के केरल स्थानीय निकाय चुनावों में, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ने निर्णायक जीत हासिल की थी और राज्य भर के अधिकांश स्थानीय निकायों पर नियंत्रण हासिल किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत