1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा अग्निकांड के आरोपी देश छोड़कर थाईलैंड भागे, पुलिस ने CBI के जरिए इंटरपोल से मदद मांगी

गोवा अग्निकांड के आरोपी देश छोड़कर थाईलैंड भागे, पुलिस ने CBI के जरिए इंटरपोल से मदद मांगी

 Reported By: Abhay Parashar, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 08, 2025 08:46 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 09:27 pm IST

गोवा क्लब हादसे के आरोपी देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए हैं। इस खबर से हड़कंप मच गया है। अब पुलिस ने सीबीआई के जरिए इस मामले में इंटरपोल से मदद मांगी है।

GOA- India TV Hindi
रेस्टोरेंट बार मालिक गौरव और सौरभ लूथरा और उनका दिल्ली स्थित घर Image Source : REPORTER INPUT

गोवा: गोला क्लब हादसे से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। गोवा अग्निकांड के आरोपी थाईलैंड भागने में कामयाब हो गए हैं। अब गोवा पुलिस ने सीबीआई के जरिए इंटरपोल से मदद मांगी है। जिस दिन घटना हुई, उसी दिन आरोपियों ने मुंबई से फुकेट (थाईलैंड) की फ्लाइट पकड़ी और भारत से बाहर भाग गए। डीजीपी गोवा आलोक कुमार के अनुसार ये खबर निकलकर सामने आई है।

क्या है पूरा मामला?

ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन से से जानकारी मिली कि दोनों मालिक आग लगने के तुरंत बाद 7 दिसंबर को सुबह 05.30 बजे 6E 1073 फ्लाइट लेकर फुकेट (थाईलैंड) निकल गए थे। गोवा पुलिस ने रेस्टोरेंट बार मालिक गौरव और सौरभ लूथरा के दिल्ली के घर टीम भेजी लेकिन वो घर पर नहीं मिले।

इनके घर पर गोवा पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है, गोवा पुलिस की रिक्वेस्ट पर 7 दिसंबर को दोनों के खिलाफ एलओसी जारी कर दी गई थी, जिससे दोनों देश छोड़कर न भाग सकें लेकिन दोनों पहले ही फरार हो चुके हैं। इससे ये बात निकलकर सामने आई है कि वह जांच में शामिल नहीं होना चाहते।

गोवा पुलिस ने सीबीआई की मदद से इंटरपोल के जरिए इनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए कोशिश शुरू कर दी है। आज गोवा पुलिस ने इनके एक मैनेजर भरत कोहली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है और मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर बॉडी घरवालों को हैंडओवर कर दी गई है।

आरोपियों को भारत वापस लाना होगा एक बड़ी चुनौती

कुल मिलाकर अब दोनों आरोपियों को विदेश से भारत वापस लाना इतना आसान नहीं है। इस मामले से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया बेहद लंबी हो सकती है। दोनों भाईयों का मुखर्जी नगर थाने के बगल में एक बिल्डिंग में घर है। यहां आज टीम नोटिस चस्पा करके आई है। अब सीबीआई की मदद से इंटरपोल के जरिए इनकी लोकेशन निकाली जाएगी।

दोनों भाइयों ने दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी थी

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ और गौरव दोनों भाइयों ने दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ी थी। हादसे के वक्त दोनों दिल्ली में थे। जैसे ही गोवा के क्लब में आग लगी, दोनों भाइयों ने फुकेट भागने की प्लानिंग की। दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे और फरार हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत