1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में दो बार आया भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी हुई जारी, जानें कितनी थी भूकंप की तीव्रता

जापान में दो बार आया भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी हुई जारी, जानें कितनी थी भूकंप की तीव्रता

 Published : Dec 08, 2025 08:31 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 11:18 pm IST

जापान में भीषण भूकंप के झटकों से हिल गया है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने जानकारी दी है कि सोमवार की शाम उत्तरी तट तट पर शक्तिशाली भूकंप आया है जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

japan earthquake tsunami alert issued- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FREEPIK

दुनियाभर के अनेक देशों में बीते कुछ समय से भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। हाल के दिनों में भूकंप की घटनाएं तेजी से बढ़ी भी हैं। म्यांमार, तुर्की, अफगानिस्तान आदि देशों में तो भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हुई है। इस बीच अब सोमवार को जापान में भीषण भूकंप आया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि जापान के उत्तरी तट पर जोरदार भूकंप आया, सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

3 मीटर तक की सुनामी के लिए अलर्ट 

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने जानकारी दी है कि सोमवार को आओमोरी और होक्काइडो के तट पर शक्तिशाली भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 मापी गई है। इस शक्तिशाली भूकंप के झटके के बाद क्षेत्र में 3 मीटर (10 फीट तक) तक की सुनामी के लिए अलर्ट जारी किया है।

दो बार आया भूकंप

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने भी जापान में आए भूकंप को लेकर जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया है कि उत्तरी प्रशांत महासागर में सोमवार को शाम 7 बजकर 45 मिनट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र 60 किलोमीटर गहराई पर था। वहीं, सोमवार को रात 8 बजकर 3 मिनट पर उत्तरी प्रशांत महासागर में ही 6 की तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र भी 60 किलोमीटर गहराई पर था।

क्यों आते हैं भूकंप?

दरअसल, हमारी धरती के नीचे कुल 7 टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं। जानकारी के अनुसार, ये 7 टेक्टोनिक प्लेट्स अपने-अपने क्षेत्र में घूमते रहते हैं। हालांकि, घूमने के दौरान कई बार ये टेक्टोनिक प्लेटें एक प्लेटें फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं। अब इनके टकराने के कारण घर्षण पैदा होता जिससे ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। 

ये भी पढ़ें- भारत इंडो-पैसिफिक सुरक्षा के लिए अहम सहयोगी, ट्रंप के सुरक्षा दस्तावेज में संबंधों को बेहतर बनाने पर दिया गया जोर

पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए 6 आतंकी; पंजाब से 12 गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश