1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. Bigg Boss में पनौती साबित होता है लाल रंग, हिना-प्रियंका के बाद इस हसीना ने पहनी रेड ड्रेस, हाथ से फिसली ट्रॉफी

Bigg Boss में पनौती साबित होता है लाल रंग, हिना-प्रियंका के बाद इस हसीना ने पहनी रेड ड्रेस, हाथ से फिसली ट्रॉफी

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Dec 08, 2025 01:03 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 01:15 pm IST
कश्मीरी हसीना फरहाना भट्ट इस बार बिग बॉस 19 की सबसे मजबूत फाइनलिस्टों में शामिल थीं। पूरे सीजन के दौरान उन्होंने अपने व्यक्तित्व, समझदारी और दमदार गेमप्ले से दर्शकों का दिल जीता। फैंस को पूरा भरोसा था कि फरहाना ही इस बार की विजेता बनेंगी, लेकिन फिनाले नाइट पर नतीजा कुछ और ही रहा, टीवी जगत के लोकप्रिय सितारे गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
1/6 Image Source : Colors/Instagram
कश्मीरी हसीना फरहाना भट्ट इस बार बिग बॉस 19 की सबसे मजबूत फाइनलिस्टों में शामिल थीं। पूरे सीजन के दौरान उन्होंने अपने व्यक्तित्व, समझदारी और दमदार गेमप्ले से दर्शकों का दिल जीता। फैंस को पूरा भरोसा था कि फरहाना ही इस बार की विजेता बनेंगी, लेकिन फिनाले नाइट पर नतीजा कुछ और ही रहा, टीवी जगत के लोकप्रिय सितारे गौरव खन्ना ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फरहाना को पहली रनर-अप का खिताब मिला, जिससे उनके समर्थकों में निराशा का माहौल है। गौरव खन्ना के मुकाबले कम वोट मिलने के कारण फरहाना फिनाले स्टेज पर हार गईं। सोशल मीडिया पर दर्शकों की नाराजगी साफ देखी जा सकती है। कई लोग मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि फरहाना आखिरी पल में एक अजीब वजह से जीत से चूक गईं। इसकी वजह रही रेड ड्रेस।
2/6 Image Source : Colors/Instagram

फिनाले के टॉप 5 में फरहाना के साथ तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना शामिल थे। अंतिम दो के रूप में फरहाना और गौरव ही बचे। हालांकि शुरू से ही गौरव के गेम में योगदान को लेकर सवाल उठते रहे, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता उन्हें जीत तक ले गई।
3/6 Image Source : Colors/Instagram
फिनाले के टॉप 5 में फरहाना के साथ तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना शामिल थे। अंतिम दो के रूप में फरहाना और गौरव ही बचे। हालांकि शुरू से ही गौरव के गेम में योगदान को लेकर सवाल उठते रहे, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग और लोकप्रियता उन्हें जीत तक ले गई।
फरहाना की हार के बाद उनकी रेड ड्रेस सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई। कई यूजर्स का दावा है कि बिग बॉस के इतिहास में जो भी फाइनलिस्ट फिनाले में लाल ड्रेस पहनकर पहुंचा है, वह कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाया। इसी वजह से लोग फरहाना की हार को उनके आउटफिट से जोड़ रहे हैं। इंटरनेट पर फैले इस चर्चित श्राप को लेकर तरह-तरह की राय देखने को मिल रही है।
4/6 Image Source : Colors/Instagram
फरहाना की हार के बाद उनकी रेड ड्रेस सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई। कई यूजर्स का दावा है कि बिग बॉस के इतिहास में जो भी फाइनलिस्ट फिनाले में लाल ड्रेस पहनकर पहुंचा है, वह कभी ट्रॉफी नहीं जीत पाया। इसी वजह से लोग फरहाना की हार को उनके आउटफिट से जोड़ रहे हैं। इंटरनेट पर फैले इस चर्चित श्राप को लेकर तरह-तरह की राय देखने को मिल रही है।
इतना ही नहीं, लोग पिछले सीजन्स के उदाहरण भी सामने रख रहे हैं। बिग बॉस 11 में हिना खान ने रेड ड्रेस पहनी थी और वो फर्स्ट रनर-अप रहीं। बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी सेकंड रनर-अप, उन्होंने भी रेड ड्रेस पहनी थी। बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर-अप रहे, उन्होंने भी रेड सूट कैरी किया था।
5/6 Image Source : Colors/Instagram
इतना ही नहीं, लोग पिछले सीजन्स के उदाहरण भी सामने रख रहे हैं। बिग बॉस 11 में हिना खान ने रेड ड्रेस पहनी थी और वो फर्स्ट रनर-अप रहीं। बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी सेकंड रनर-अप, उन्होंने भी रेड ड्रेस पहनी थी। बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर-अप रहे, उन्होंने भी रेड सूट कैरी किया था।
इन तीनों को भी ट्रॉफी के लिए सबसे काबिल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन वे भी जीत से बस एक कदम पीछे रह गए। इसी पैटर्न को देखते हुए कई दर्शक मान बैठे कि लाल ड्रेस फाइनलिस्टों के लिए अशुभ साबित होती है। हालांकि यह सिर्फ दर्शकों की धारणाएं हैं और सोशल मीडिया की चर्चाओं पर आधारित है। इस बात का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है कि कपड़ों का रंग किसी प्रतियोगिता के परिणाम को प्रभावित कर सकता है। न ही मेकर्स और न ही किसी आधिकारिक संस्था ने ऐसी किसी बात की पुष्टि की है।
6/6 Image Source : Colors/Instagram

Advertisement