1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar 2025: सूर्य का गोचर इन 6 राशियों को बनाएगा मालामाल, 14 जनवरी तक रहेगी चांदी ही चांदी

Surya Gochar 2025: सूर्य का गोचर इन 6 राशियों को बनाएगा मालामाल, 14 जनवरी तक रहेगी चांदी ही चांदी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 08, 2025 04:58 pm IST,  Updated : Dec 08, 2025 04:58 pm IST

Sun Transit 2025: 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ेगा। सूर्य गोचर का सबसे अधिक लाभ इन 6 राशियों को मिलेगा।

सूर्य गोचर 2025- India TV Hindi
सूर्य गोचर 2025 Image Source : INDIA TV

Surya Gochar 2025 and Horoscope: 16 दिसंबर को सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 14 जनवरी 2026 को दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक सूर्य धनु राशि में ही गोचर करते रहेंगे। इसके बाद सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बता दें कि जब सूर्य देव किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस दिन सूर्य देव की संक्रांति होती है। इसके अलावा बता दें कि सूर्य जब भी किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो अन्य राशि वाले लोगों पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। सूर्य का यह गोचर इन 6 राशियों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं कि वो लकी राशियां कौनसी हैं।

1. मेष राशि 

सूर्य देव आपके नवम स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में नवा स्थान भाग्य का स्थान है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आप अपने काम में जितनी मेहनत करेंगे, उसका शुभ फल आपको अवश्य ही मिलेगा। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिएघर में पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल करें। साथ ही प्रतिदिन सूर्य देव को नमस्कार करें। 

2. वृष राशि 

सूर्य देव आपके आठवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान आयु से संबंध रखता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपकी आयु में वृद्धि होगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्ति करने के लिए- काली गाय या बड़े भाई की सेवा करें। 

3. कन्या राशि 

सूर्य देव आपके चौथे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान माता, भूमि-भवन और वाहन के सुख से संबंध रखता है। सूर्य के इसगोचर से अगले 30 दिनों के दौरान आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही इस दौरान आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलने की भी पूरी उम्मीद है। लिहाजा इस दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं। साथ ही मौका मिलने पर जरूरतमंद लोगों की मदद करें। 

4. वृश्चिक राशि

सूर्य देव आपके दूसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान धन और आपके स्वभाव से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 14 जनवरी 2026 तक आपको धन की बढ़ोतरी के बहुत से साधन मिलेंगे। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लिहाजा 14 जनवरी 2026 तक सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में नारियल का तेल या कच्चे नारियल का दान करें।

5. धनु राशि 

सूर्य देव आपके पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान व्यक्ति का अपना स्वयं का स्थान होता है। इस स्थान पर सूर्य के गोचर से आपको जीवन का भरपूर लाभ मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके पास पैसों की लगातार आवक बनी रहेगी। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फलों का लाभ पाने के लिए प्रतिदिन सुबह स्नान आदि के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं। 

6. कुंभ राशि 

सूर्य देव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। जन्म कुंडली में यह स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। सूर्य के इस गोचर से 14 जनवरी तक आपकी अच्छी आमदनी होगी। आपको आमदनी के नये स्रोत भी मिलेंगे। साथ ही आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जरूर पूरी होगी। लिहाजा अगले 30 दिनों के दौरान सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में मूली का दान करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Rahu Gochar: कुंभ राशि में रहकर राहु 3 राशियों की चमकाएंगे किस्मत, 2026 में मिलेगा सबकुछ

Vrishabh Rashifal 2026 In Hindi: वृषभ राशि के लोगों के जीवन में आएगी स्थिरता, करियर और आर्थिक पक्ष में भी आएगा सुधार, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।