Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज जीत के बाद भी ICC ने भारतीय टीम पर लिया एक्शन, खास वजह से ठोका इतना जुर्माना

सीरीज जीत के बाद भी ICC ने भारतीय टीम पर लिया एक्शन, खास वजह से ठोका इतना जुर्माना

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Dec 08, 2025 02:59 pm IST, Updated : Dec 08, 2025 02:59 pm IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। लेकिन अब इसी मैच को लेकर भारतीय टीम जुर्माना लगाया गया है।

indian team- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय क्रिकेट टीम

India vs South Africa ODI Series: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी। भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला 17 रनों से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने वापसी की और मैच चार विकेट से अपने नाम कर लिया। इसके बाद तीसरा और आखिरी मैच भारत ने 9 विकेट से जीता और सीरीज पर कब्जा कर लिया। अब आईसीसी ने रायपुर में हुए दूसरे वनडे मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

भारतीय टीम ने निर्धारित समय से दो ओवर कम फेंके

भारतीय क्रिकेट टीम ने निर्धारित समय से दो ओवर कम फेंके थे। आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर यह जुर्माना इसलिए लगाया है, क्योंकि दूसरे वनडे मैच में टीम ने निर्धारित समय से दो ओवर कम फेंके थे। भारतीय टीम पर जो एक्शन हुआ है। वह आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार जुर्माना लगाया गया, जो न्यूनतम ओवर गति के अपराधों से संबंधित है।

कप्तान केएल राहुल ने स्वीकार किया आरोप

कप्तान केएल राहुल ने आरोप और जुर्माना दोनों स्वीकार कर लिया है। इसी वजह से औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी। अगर किसी टीम ने अपने निर्धारित समय से एक ओवर कम फेंका है, तो उस पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। भारतीय टीम ने दो ओवर कम फेंके थे। इसी कारण से उन पर 10 प्रतिशत का जुर्माना लगा।

कोहली और गायकवाड़ ने लगाए थे शतक

दूसरे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 358 रनों का हिमालय जितना बड़ा स्कोर खड़ा किया था। तब टीम के लिए विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ ने शतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। कोहली ने 102 रन बनाए। वहीं गायकवाड़ ने 105 रनों की पारी खेली। इसके बाद अफ्रीकी टीम के लिए एडन माक्ररम सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने 110 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। अच्छे खेल के लिए माक्ररम को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया था।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: भारत के खिलाफ T20I सीरीज जीतना अफ्रीका के लिए टेढ़ी खीर, इतने साल से अजेय है टीम

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारत के लिए किया टॉप, ये बल्लेबाज निकल गया सबसे आगे

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement