1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एम्स के डॉक्टर ने बताया पेट के अंदर जमा फैट घटाने का तरीका, 7 चीजों में मोटापा कम करने में 1 नंबर ये है फूड

एम्स के डॉक्टर ने बताया पेट के अंदर जमा फैट घटाने का तरीका, 7 चीजों में मोटापा कम करने में 1 नंबर ये है फूड

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 08, 2025 08:03 am IST,  Updated : Dec 08, 2025 08:05 am IST

Belly Fat And Internal Organ Fat Loss Food: मोटापा सिर्फ बाहर से दिखने में ही खराब नहीं लगता बल्कि ये शरीर को अंदर से भी बामीर बनाने लगता है। पेट के अंदर जमा फैट लिवर, आंत, हार्ट और फेफड़ों को बीमार बना सकता है। इसे कम करने के लिए एम्स ट्रेंड डॉक्टर ने 7 असरदार फूड बताए हैं।

पेट की चर्बी कैसे घटाएं- India TV Hindi
पेट की चर्बी कैसे घटाएं Image Source : FREEPIK

आजकल की लाइफस्टाइल में मोटापा सबसे बड़ा दुश्मन है। सिटिंग जॉब और फिजिकल एक्टिविटी कम होने से शरीर में फैट जमा होने लगता है। ये फैट सिर्फ मोटापे के रूप में आपके लुक को ही खराब नहीं करता बल्कि शरीर के अंगों पर बुरा असर डालता है। जब आपका पेट बाहर निकलने लगे और पेट पर मोटापा आने लगे तो समझ लेना का पेट अंदर यानि लिवर, आंत, दिल और फेफड़ों पर भी फैट की परत जमने लगी है। ये फैट इन अंगों के काम पर असर डालता है, जिससे खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस फैट को विसरल फैट कहा जाता है। अगर आप पेट के अंदर जमा फैट को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जिन्हें खाने से तेजी से वजन कम होता है।

एम्स और हार्वर्ड ट्रेंड डॉक्टर सॉरभ सेठी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो वजन घटाने में असरदार 7 फूड के बारे में बता रहे हैं। इन्हें खाने से निकला हुआ पेट कम होगा और शरीर के अंदरूनी अंगों पर जमा चर्बी भी कम होने लगेगी। इन 7 फूड में से ये एक फूड नंबर 1 फैट घटाने का काम करता है।

  1. ब्लू बेरीज- अगर आप रोजाना ब्लू बेरीज खाते हैं तो इससे वजन कम होता है। ब्लू बेरीज में एंथोसायनिन इंसुलिन घटाने वाले तत्व होते हैं। जो पेट को कम करने में मदद करते हैं। ब्लू बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर पाए जाते हैं।

  2. ग्रीक योगर्ट- अगर आप बिना मीठा प्लेन ग्रीक योगर्ट खाते हैं तो इससे भी शरीर में जमा फैट कम होता है। योगर्ट से विसरल फैट कम होता है। इसमें भरपूर प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो वजन घटाने में मदद करते हैं।

  3. ग्रीन टी- रोजाना ग्रीन टी पीने से भी वजन कम होता है। इसमें पॉलीफेनॉल होते हैं जो ईजीसीजी होते हैं। इससे ऑक्सीडेशन में मदद मिलती है। ये खासतौर से विसरल फैट को करती है। इसके अलावा आप ब्लैक कॉफी भी पी सकते हैं। 

  4. एवोकाडो- ये एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर अनसैचुरेटेड फैट और सॉल्यूएबल फाइबर होता है। ये दोनों इंसुलिन और भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। रोज एवोकाडो खाने से पेट कम होता है। 

  5. हरी पत्तेदार सब्जियां- खाने में क्रूसिफायर वेजिटेबल और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करें। क्रूसिफायर वेजिटेबल में ब्रोकली, गोभी और पत्ता गोभी शामिल हैं। इनमें फाइबर ज्यादा होता है और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जिससे पेट पर जमा फैट घटाने में मदद मिलती है।

  6. एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल- बैली फैट कम करने के लिए खाने में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। जैतून के तेल में मोनो सैचुरेटेड फैट होता है और पॉलीफेनॉल्स होते हैं जो पेट को कम करते हैं।

  7. फैटी फिश, फ्लैक्स सीड्स और अखरोट- पेट कम करने के लिए खाने में अखरोट, फैटी फिश और अलसी के बीज शामिल कर लें। ये सभी चीजें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 से भरपूर हैं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार आता है और पेट के अंदर जमा फैट कम होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।