Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Telangana Municipal Elections 2026 Live Updates: नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, BRS और BJP के बीच है कड़ा मुकाबला

Telangana Municipal Elections 2026 Live Updates: नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, BRS और BJP के बीच है कड़ा मुकाबला

Reported By : T Raghavan Edited By : Kajal Kumari Published : Feb 11, 2026 08:03 am IST, Updated : Feb 11, 2026 08:28 am IST

तेलंगाना में 123 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और परिणाम 13 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

तेलंगाना नगर निकाय चुनाव- India TV Hindi
Image Source : REPORTER तेलंगाना नगर निकाय चुनाव

तेलंगाना में 123 स्थानीय नगर निकायों के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगम के लिए मतदान जारी है, जिसमें 52 लाख से ज़्यादा वोटर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी, चुनावी नतीजे 13 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। ज़्यादातर ULBs में मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस, BRS और BJP के बीच है। राज्य चुनाव आयोग ने 8,000 से ज़्यादा पोलिंग स्टेशनों पर मतदान के खास इंतज़ाम किए हैं और 41,000 से ज़्यादा पोलिंग स्टाफ़ को तैनात किया गया है।

14 वार्डों में सर्वसम्मति से घोषित हुआ रिजल्ट

कुल 12,944 उम्मीदवार 2,981 वार्डों में चुनाव लड़ रहे हैं- नगरपालिकाओं के 2,569 वार्डों में 10,719 उम्मीदवार और नगर निगमों के 412 वार्डों में 2,225 उम्मीदवार। नगर निगमों के दो वार्डों सहित 14 वार्डों में चुनाव सर्वसम्मति से घोषित किए गए हैं। एक वार्ड में उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है।

राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी का बयान, मैं सीएम पद की दौड़ में नहीं

नेतृत्व की महत्वाकांक्षाओं को लेकर चल रही अटकलों के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं और एक समर्पित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज हो रहे नगर निगम चुनावों में मतदाता उन्हें (बीआरएस को) सबक सिखाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार द्वारा की जा रही अवैध फोन टैपिंग अभी भी जारी है। मंगलवार को विपक्षी नेताओं पर मुख्यमंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा का प्रयोग करने और कांग्रेस सरकार पर निराधार आरोप लगाने का आरोप लगाया।


भाजपा, कांग्रेस और बीआरएस के बीच है कड़ा मुकाबला

पिछले साल दिसंबर में ग्राम पंचायत चुनावों में मिली बड़ी सफलता के बाद, सत्ताधारी कांग्रेस राज्य की राजनीति में अपनी प्रमुख स्थिति को और मजबूत करना चाहती है, वहीं भाजपा कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) दोनों के लिए एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरने की उम्मीद कर रही है। 2023 के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद, बीआरएस ने ग्राम पंचायत चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया और राज्य में अपनी स्थिति सुधारने के लिए नगरपालिका चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने की इच्छुक है।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार ने कई कल्याणकारी कार्यक्रम लागू किए हैं, जिनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उत्तम किस्म के चावल का वितरण, आरोग्य श्री स्वास्थ्य योजना, राज्य द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा और गरीबों के लिए 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर शामिल हैं। उन्होंने प्रत्येक नगरपालिका के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का वादा किया। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement