1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात निकाय चुनावः काठलाल और कुटियाना में न BJP, न ही कांग्रेस, अखिलेश यादव की सपा ने दर्ज की जीत

गुजरात निकाय चुनावः काठलाल और कुटियाना में न BJP, न ही कांग्रेस, अखिलेश यादव की सपा ने दर्ज की जीत

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Apr 28, 2026 12:01 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 12:22 pm IST

Gujarat Local Body Election Results 2026: गुजरात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के अलावा समाजवादी पार्टी के भी कुछ उम्मीदवार जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। पिछले बार हुए चुनाव में सपा ने कुछ वार्डों में जीत दर्ज की थी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

पोरबंदर ज़िले के कुटियाना में हुई नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भी विधायक कंधल जडेजा का जादू बरकरार रहा है। उनके पैनल और समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रभीबेन कानाभाई रायगा ने इस सीट पर ज़बरदस्त जीत हासिल करके विपक्षी पार्टियों को पूरी तरह पछाड़ दिया है। वहीं, खेड़ा जिले के काठलाल नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में जीत हासिल की है।

 कुटियाना में सपा ने दर्ज की जीत

कुटियाना नगरपालिका में कंधल जडेजा की पकड़ सालों से मज़बूत रही है। इस चुनाव को भी प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा था। हालांकि, नतीजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कुटियाना में कंधल जडेजा के पैनल के ख़िलाफ़ जीतना विपक्षी पार्टियों के लिए भी लोहे के चने चबाने जैसा है। समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने वाली रभीबेन रायगा मतदाताओं का भरोसा जीतने में कामयाब रही हैं।

बीजेपी और कांग्रेस की हार

बीजेपी और दूसरी पार्टियों ने भी इस सीट को जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्थानीय स्तर पर कंधल जडेजा और उनके पार्टी नेटवर्क की रणनीतिक योजना के आगे कोई भी टिक नहीं पाया। जैसे ही वोटों की गिनती के बाद राकेशभाई को विजेता घोषित किया गया, कार्यकर्ताओं में जीत का ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला।  

शाम तक आएंगे सभी वार्डों के नतीजे

बता दें कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। राज्य में 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ था। नौ नवगठित नगर निगमों - नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में पहली बार चुनाव हुए। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी प्रमुख दावेदार हैं जबकि समाजवादी पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी कई स्थानों पर चुनाव लड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।