1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश की संसद के लिए चुनी गईं 7 महिला उम्मीदवार, यहां भी BNP ने मारी बाजी

बांग्लादेश की संसद के लिए चुनी गईं 7 महिला उम्मीदवार, यहां भी BNP ने मारी बाजी

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Feb 13, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 06:45 pm IST

बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनाव में संसद के लिए सात महिला उम्मीदवार चुनी गई हैं जिनमें से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी से हैं। BNP ने चुनावी मैदान में 10 महिला उम्मीदवारों को उतारा था।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान- India TV Hindi
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान Image Source : @BDBNP78/ (X)

Bangladesh Elections Women Candidates: बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारी बहुमत हासिल किया है। BNP देश में सरकार बनाने जा रही है। इस बीच ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट में बताया गया कि संसद में सात महिला उम्मीदवार चुनी गई हैं, जिनमें से ज्यादातर BNP से हैं। BNP ने 10 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था। इनमें से छह ने अपनी सीटें जीत ली है। 

विजयी महिला उम्मीदवारों के नाम

  • अफरोजा खान रीता (मानिकगंज-3 से)
  • इसरत सुल्ताना एलेन भुट्टो (झालोकाटी-2 से)
  • तहसीना रुशदिर लूना (सिलहट-2 से)
  • शमा ओबैद (फरीदपुर-2 से)
  • नायब यूसुफ कमाल (फरीदपुर-3 से)
  • फरजाना शर्मिन पुतुल (नटोर-1 से)

BNP से बागी हुई रूमिन ने जीता चुनाव

इसके अलावा, बैरिस्टर रूमिन फरहाना, जिन्हें पहले BNP से निकाल दिया गया था, ब्राह्मणबरिया-2 से इंडिपेंडेंट उम्मीदवार के रूप में चुनी गई हैं। अखबार ने कहा कि ये नतीजे देश भर में वोटिंग और गिनती खत्म होने के बाद अनाउंस किए गए अनऑफिशियल आंकड़ों पर आधारित हैं। 

बांग्लादेश में कब हुए थे चुनाव?

बांग्लादेश में चुनाव 12 फरवरी 2026 को हुए थे। बांग्लादेश की संसद में कुल 350 सदस्य होते हैं, जिनमें 300 सीधे चुने जाते हैं और 50 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। लगभग 127 मिलियन पंजीकृत मतदाताओं में से 5 मिलियन पहली बार वोट देने वाले थे। 299 चुनाव क्षेत्रों में 42,779 पोलिंग सेंटर थे। एक उम्मीदवार की मौत के कारण एक सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था।

बांग्लादेश की सियासत में रहा महिलाओं का दबदबा

बांग्लादेश में हुआ यह चुनाव दशकों में ऐतिहासिक है, क्योंकि इसमें कोई महिला लीडर प्रमुख पद पर नहीं थी। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पर चुनाव लड़ने पर रोक लगी हुई है। उनकी कट्टर विरोधी खालिदा जिया का दिसंबर 2025 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। दोनों महिलाओं ने लगभग 4 दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति पर दबदबा बनाए रखा था।

चुनाव में BNP की प्रचंड जीत

2024 के छात्र नेतृत्व वाले हिंसक विद्रोह के बाद शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा था। इसके बाद अंतरिम सरकार बनी और अब यह चुनाव हुआ है। इस चुनाव में BNP की प्रचंड जीत हुई है और तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश में हुए चुनाव के रिजल्ट को लेकर चीन का भी रिएक्शन आ गया सामने, कही बड़ी बात

EXCLUSIVE: प्रधानमंत्री का निष्कासन, हिंसा और फिर 1.5 साल में पारदर्शी चुनाव होकर नई का सरकार बनना बांग्लादेश के लिए कितनी बड़ी उपलब्धि? एक्सपर्ट से समझिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश