1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. BF संग होटल आई, बात बिगड़ी तो खिड़की से कूदी लड़की, चश्मदीदों की फुर्ती ने ऐसे बचा ली जान

BF संग होटल आई, बात बिगड़ी तो खिड़की से कूदी लड़की, चश्मदीदों की फुर्ती ने ऐसे बचा ली जान

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 13, 2026 07:23 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 07:23 pm IST

दिल्ली में 20 साल की लड़की बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आई थी, तभी उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया तो वह होटल रूम की खिड़की से नीचे कूद गई। गनीमत रही कि वह जमीन पर चश्मदीदों की तरफ से लगाए गए गत्तों पर गिरकर बच गई।

Delhi Vishwas Nagar Incident- India TV Hindi
दिल्ली के होटल से लड़की ने BF से विवाद के बाद छलांग लगा दी। Image Source : ANI

Delhi News: दिल्ली के विश्वास नगर इलाके से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां संतोष रेजिडेंसी नाम के होटल में 22 साल के लड़के के साथ 20 साल की एक लड़की आई थी। जानकारी के मुताबिक, होटल के कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लड़का कमरे से बाहर निकल कर चला गया। फिर लड़की ने कमरे को अंदर से लॉक कर लिया और खिड़की पर जान देने के लिए लटक गई। लड़की को खिड़की पर लटकता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

होटल के कमरे से गत्ते पर गिरी लड़की

फिर लोगों ने लड़की को खूब समझाने का प्रयास किया, कुछ लोग लड़की के कमरे के पास भी गए लेकिन रूम लॉक था। इसी बीच, कुछ लोगों ने दुकान पर रखे हुए गत्ते को बॉक्स को एक दूसरे के ऊपर रख लिया ताकि लड़की की जान बचाई जा सके। लड़की ने जब छलांग लगाई तो उसी गत्ते पर नीचे गिरी।

मौके से गुजर रही एम्बुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

संयोग से तभी वहां से एक एम्बुलेंस गुजर रही थी। फिर लोगों ने घायल लड़की को तुरंत एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचा दिया, जहां तुरंत उसका इलाज शुरू किया। फौरन इलाज मिलने की वजह से लड़की की हालत खतरे से बाहर है, हॉस्पिटल में उसकी देखरेख की जा रही है।

आरोपी लड़के की तलाश में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलने के बाद फर्श बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य सबूत भी जुटाएं हैं। साथ ही, लड़की की हालत ठीक होने के बाद उससे घटना के कारणों की पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस उस लड़के की तलाश में है जिसके साथ लड़की होटल आई थी। पुलिस ने कहा है कि पड़ताल जारी है।

ये भी पढ़ें- 'जहां से देश चले वह जगह प्रेरणादायी होनी चाहिए', सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।