Mangal Nakshatra Parivartan: मंगल ग्रह को साहस और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। इसके साथ ही ये ग्रह आपकी नेतृत्व क्षमता को भी प्रभावित करता है और साथ ही वैवाहिक जीवन पर भी इसका असर देखा जाता है। ऐसे में जब भी मंगल राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो सभी राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 15 फरवरी 2026 के दिन मंगल ग्रह अपने स्व-नक्षत्र धनिष्ठा में गोचर करेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि मंगल के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आप सकते हैं।
मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं और 15 फरवरी को अपने ही नक्षत्र में मंगल गोचर करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपके साहस-पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। करियर और पारिवारिक जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति आपको हो सकती है। इसके साथ ही कारोबार का विस्तार और कारोबार में लाभ की स्थिति बन सकती है। बड़े भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है।
मंगल का गोचर आपके करियर क्षेत्र में बेहद सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से यदि प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे तो आपकी ख्वाहिश इस दौरान पूरी हो सकती है। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे थे उन्हें अच्छी सलाह किसी अनुभवी शख्स से मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर भी वृषभ राशि के लोगों को अच्छे परिवर्तन दिखेंगे। राजनीति के क्षेत्र में ख्याति मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में सुख और संपन्नता आ सकती है। अगर आप नया घर, जमीन या किसी भी तरह की प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे तो आपका सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक रूप से भी अच्छे बदलाव आपके जीवन में देखने को मिल सकते हैं। माता-पिता का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी इस राशि के जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है।
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मंगल के नक्षत्र परिवर्तन के बाद अचानक से आपको कहीं से जॉब का अच्छा ऑफर मिल सकता है। जीवन में आ रही परेशानियों का हल इस राशि के जातकों को मिल सकता है। यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा वहीं विदेश जाने का आपका ख्वाब भी पूरा हो सकता है। योग-ध्यान करने से इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और ये जीवन का आनंद ले पाएंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Shani Pradosh Vrat: शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा 14 फरवरी को, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
संपादक की पसंद