1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीता अंबानी ने विक्रम सालगांवकर को लगाया गले, सोशल मीडिया पर छाया मामी-भांजे का प्यार, कैमरे में कैद हुआ खास पल

नीता अंबानी ने विक्रम सालगांवकर को लगाया गले, सोशल मीडिया पर छाया मामी-भांजे का प्यार, कैमरे में कैद हुआ खास पल

 Published : Feb 13, 2026 05:57 pm IST,  Updated : Feb 13, 2026 05:57 pm IST

नीता अंबानी अपने भांजे विक्रम सालगांवकर की शादी में शामिल हुईं, जिनकी शादी श्वेना पोय रायतुरकर से हुई। इसी बीच सोशल मीडिया पर मामी और भांजे का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जिसमें नीता अंबानी विक्रम सालगांवकर को गले लगाती नजर आ रही हैं।

Nita Ambani- India TV Hindi
नीता अंबानी ने विक्रम सालगांवकर पर लुटाया प्यार Image Source : SCREENGRAB FROM TRAVEL TALES WITH GAUTAM

मामी नीता अंबानी और भांजे विक्रम सलगांवकर का एक दिल को छू लेने वाला पल ऑनलाइन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ। एक फैन पेज की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए वीडियो में नीता अंबानी विक्रम को प्यार से गले लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में विक्रम अपनी तिलक सेरेमनी  में नीता अंबानी के साथ स्टेज पर खड़े दिख रहे हैं। परिवार के दूसरे सदस्य भी उनके आस-पास खड़े दिख रहे हैं। इस वीडियो में शादी के जश्न के दौरान मामी और भांजे के बीच एक कैंडिड प्यार भरी बातचीत भी देखने को मिल रही है।

नीता अंबानी ने विक्रम सालगांवकर पर लुटाया प्यार

क्लिप में विक्रम सलगांवकर पारंपरिक शादी के कपड़े पहने नीता अंबानी के साथ स्टेज पर खड़े दिख रहे हैं। जैसे ही परिवार के सदस्य उनके आस-पास इकट्ठा होते हैं। नीता अंबानी अपने भांजे को प्यार से गले लगाती हैं और उनकी तिलक सेरेमनी के बीच उन पर प्यार लुटाते दिख रही हैं, जो उनकी खूबसूरत बॉन्ड को दिखाता है। दोनों का प्यार देख आस-पास खड़े लोग मुस्कुरा देते हैं। इस पल के दौरान स्टेज पर परिवार के कई और सदस्य भी मौजूद थे। 

विक्रम सालगांवकर-श्वेना पोय रायतुरकर की हुई शादी

इसमें नीता अंबानी, विक्रम का हाथ पकड़े हुए और फिर एक रस्म करते हुए दिखाई देती हैं। आखिर में वह दूल्हे को प्यार से गले लगाती हैं। वे दोनों मुस्कुराते हुए बातें करते दिख रहे हैं। विक्रम सालगांवकर ने श्वेना पोय रायतुरकर से शादी की है।

विक्रम सालगांवकर कौन हैं?

वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्वर्गीय फाउंडर धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन अंबानी के सबसे बड़े पोते हैं। उनका जन्म 25 अक्टूबर, 1984 को मुंबई में धीरूभाई की बेटी दीप्ति और उनके पति दत्ताराज सालगांवकर के घर हुआ था। उनका पालन-पोषण गोवा में हुआ। उन्होंने मुंबई के जय हिंदी कॉलेज से जूनियर कॉलेज की पढ़ाई की और फिर US में यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री पूरी की।

क्या करते हैं विक्रम सालगांवकर

लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, विक्रम सालगांवकर ने 2007 में न्यू जर्सी में मैकिन्से एंड कंपनी में एसोसिएट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 2010 और 2013 के बीच रिलायंस एंटरटेनमेंट में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के तौर पर भी काम किया। अभी वह वीएमसालगांवकर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं। यह पद उन्होंने 2018 में संभाला था।

ये भी पढे़ं-

YRKKH: 8 साल पुरानी विद्या की चाल का होगा खुलासा, लीप के बाद बदलेगा रिश्तों का समीकरण

Chiranjeevi ने शेयर की जुड़वां पोते-पोती की पहली तस्वीर, राम चरण और उपासना बड़ी बेटी कारा संग आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन