महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में शनिवार को एक कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली, जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भीड़भाड़ के कारण लिफ्ट में प्रवेश नहीं कर पाए। यह घटना उस वक्त हुई, जब शिंदे की पार्टी शिवसेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ लिफ्ट की ओर दौड़े।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हुआ यूं कि सुनियोजित योजना के अभाव में, कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिंदे से पहले ही लिफ्ट में घुस गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही डिप्टी सीएम शिंदे ने लिफ्ट में प्रवेश करने की कोशिश की, वहां अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों और होटल के कर्मचारियों को दखल देना पड़ा और डिप्टी सीएम के लिए जगह खाली करानी पड़ी।
पुलिस ने क्या कहा?
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह अफरा-तफरी उस वक्त मची, जब कई ग्रुप एक साथ लिफ्ट में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाद में पुलिस ने एकनाथ शिंदे की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित के लिए उस जगह को खाली करा दिया। डिप्टी सीएम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में कर लिया गया और शिंदे सुरक्षित हैं। होटल अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भीड़ हटने के बाद लिफ्ट सामान्य रूप से संचालित हो रही थी।
यह भी पढ़ें-
बीजेपी नेता आशीष शेलार और डिप्टी सीएम शिंदे के बीच हुई बैठक, महानगरपालिका चुनाव में गठबंधन को लेकर हुई बात
VIDEO: खुद ही अदालत बन गए विधायक जी, रिक्शा चालक को जड़ दिए थप्पड़; कार्रवाई की मांग