1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: खुद ही अदालत बन गए विधायक जी, रिक्शा चालक को जड़ दिए थप्पड़; कार्रवाई की मांग

VIDEO: खुद ही अदालत बन गए विधायक जी, रिक्शा चालक को जड़ दिए थप्पड़; कार्रवाई की मांग

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 20, 2025 04:22 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 04:22 pm IST

बीजेपी विधायक पराग शाह ने निरीक्षण के दौरान एक रिक्शा चालक को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं विपक्ष ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी विधायक ने रिक्शा चालक को मारा थप्पड़।- India TV Hindi
बीजेपी विधायक ने रिक्शा चालक को मारा थप्पड़। Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई के घाटकोपर पूर्व इलाके में एक विवादास्पद घटना सामने आई है। यहां बीजेपी विधायक पराग शाह ने यातायात नियमों का उल्लंघन कर गलत दिशा में रिक्शा चला रहे एक चालक को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। पूरा मामला वल्लभबाग लेन स्थित खाऊगली इलाके का बताया जा रहा है। विवाद उस वक्त हुआ, जब जब विधायक पराग शाह नागरिकों की शिकायतों के बाद इलाके का दौरा कर रहे थे।

जाम की मिल रही थी शिकायत

दरअसल, स्थानीय लोगों की ओर से लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि फुटपाथ पर अवैध रूप से कुर्सियां और बेंच लगाकर दुकानदारों व फेरीवालों ने कब्जा कर रखा है। इस वजह से पैदल चलने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा महात्मा गांधी मार्ग पर गलत दिशा में वाहनों के चलने से यातायात व्यवस्था बिगड़ने की शिकायतें भी बढ़ रही थीं।

निरीक्षण करने गए थे विधायक

स्थानीय लोगों के द्वारा मिल रही शिकायतों के बाद भाजपा विधायक पराग शाह स्थलीय निरीक्षण के लिए निकले थे। जानकारी के मुताबिक विधायक पराग शाह इलाके का भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान एक रिक्शा चालक गलत दिशा में वाहन चलाता दिखाई दिया। इस पर विधायक पराग शाह ने उसे रोका और रिक्शा चालक पर हाथ उठा दिया।  वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

रिक्शा चालक को जड़ दिए थप्पड़

घटना का वीडियो सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर विधायक पराग शाह पर निशाना साधते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है, न कि जनप्रतिनिधियों का। विपक्ष का आरोप है कि विधायक द्वारा इस तरह कानून अपने हाथ में लेना लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। उन्होंने मांग की है कि जिस तरह आम नागरिक पर कार्रवाई होती है, उसी तरह विधायक पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- 

'सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया...', सोनिया गांधी ने जारी किया वीडियो संदेश, जानें क्या बोलीं

VIDEO: कानपुर में DM साहब के सामने युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, बोला- "सुनवाई नहीं हो रही, SO सर भगा देते हैं"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।