कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने यूबीटी शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को शुक्रिया कहा है। सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने आवाज उठाई, इसके लिए अभिजीत दिपके ने उन्हें धन्यवाद किया। बता दें कि अभिजीत दिपके सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद काफी आक्रामक हैं और अब उन्हें शिवसेना (UBT) के मुखिया उद्धव ठाकरे का समर्थन मिला है। उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दशहरा रैली में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हाथ में झंडा लिया तो उन दोनों को अंदर कर दिया गया। तिरंगा को लेकर उनका द्वेष है।
इसके बाद अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट कर उद्धव ठाकरे को धन्यवाद कहा। दिपके ने अपने पोस्ट में लिखा, ''आशु और सौरव की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उद्धव ठाकरे सर, आपका धन्यवाद।''
