1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट! कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट! कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा

 Reported By: Saket Rai,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 21, 2026 04:18 pm IST,  Updated : Oct 21, 2026 04:41 pm IST

Tiger Shroff की कार पर गोलियां चलाने के मामले में मुंबई की किला कोर्ट ने तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। ये तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे। उनसे मामले में पूछताछ की जाएगी।

टाइगर श्रॉफ पर...- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा। Image Source : PTI

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुंबई की किला कोर्ट ने आज (बुधवार को) तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों की 14 दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी। क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया था कि जांच के लिए दूसरे राज्यों में भी जाना पड़ेगा। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित के नाम से धमकी मिली है।

पुलिस पर ट्रांजिट रिमांड की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप

उधर, बचाव पक्ष के वकील का कहना है कि ट्रांजिट रिमांड की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आरोपियों से रास्ते में ही पूछताछ की गई है। ट्रांजिट रिमांड पुलिस जांच के लिए नहीं होती, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों से पूछताछ की गई।

लॉरेंस बिश्नोई के एंगल की जांच भी है अहम

वकील ने ये भी मांग की कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। हथियारों को बरामद नहीं किया गया है, हथियार कहां हैं? उसके बारे में पता करने के लिए कस्टडी की जरूरत है। लॉरेंस बिश्नोई के एंगल की भी जांच करनी है।

रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि मुंबई के जुहू इलाके में रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाई गई थीं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए थे। हालांकि, इस अटैक में टाइगर श्रॉफ को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी। लेकिन इस वारदात में टाइगर के ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए थे।

नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

मुंबई पुलिस के मुताबिक, कार पर 5-6 गोलियां चलाई गई थीं। हमलावरों की तरफ से कथित रूप से प्रयोग की गई एक बाइक अंधेरी में लावारिस हालत में मिली थी। आरोपी घटना के बाद सूरत भाग गए थे और वहां से वे जयपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गए थे। तीनों की प्लानिंग बस से दिल्ली जाने और उसके बाद नेपाल भागने की थी। इस मामले के आरोपियों की पहचान पहचान कुणाल, सुमित, राधा और बबीता के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें- '20 दिन पहले खाने की थाली से उठाकर ले गए बेटे को', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर रेहान की मां का चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।