1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उत्तर भारतीय वोटर्स को रिझाने के लिए शिवसेना ने उठाया बड़ा कदम, एकनाथ शिंदे करेंगे संवाद कार्यक्रम

उत्तर भारतीय वोटर्स को रिझाने के लिए शिवसेना ने उठाया बड़ा कदम, एकनाथ शिंदे करेंगे संवाद कार्यक्रम

BMC चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिया हो चुके हैं। इस बीच उत्तर भारतीय वोटर्स को रिझाने के लिए शिवसेना ने बड़ा कदम उठाया है। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे उत्तर भारतीय लोगों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे।

eknath shinde bmc election north indian voters- India TV Hindi
Image Source : PTI एकनाथ शिंदे करेंगे उत्तर भारतीय लोगों से संवाद। (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तारीख सामने आते ही सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और वोटर्स को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उत्तर भारतीय मतदाताओं को रिझाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी इन वोटर्स को अपने पाले में लाने के लिए कैम्पेन शुरू किया है। इस कैम्पेन के तहत एकनाथ शिंदे उत्तर भारतीय ओबीसी समाज के साथ संवाद करेंगे। शनिवार को ठाणे शहर के टॉप प्लाजा ऑडिटोरियम में शाम साढ़े 7 बजे यह संवाद कार्यक्रम शुरू होगा।

इन समाज के लोगों से बात करेंगे शिंदे

शिवसेना के इस कार्यक्रम में मुंबई में रह रहें उत्तर भारतीय ओबीसी समाज के विश्वकर्मा, बिंद, गुप्ता, चौहान, यादव, पाल, चौरसिया, धोबी, कुम्हार, पासी, पटेल (कुर्मी), पटवा, प्रजापती, नाई, राजभर, लोधी, माली और निषाद समाज के प्रमुख प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय ओबीसी समाज को ओबीसी का दर्जा प्राप्त करने में आ रहें अड़चनों के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। दरअसल, महाराष्ट्र के नियम-कानून इतने जटिल है कि उत्तर भारतीयों को यहां ओबीसी समाज का होते हुए भी ओबीसी समाज के लिए निर्धारित आरक्षण के फायदे नहीं मिल रहे हैं।

मुंबई में कितने उत्तर भारतीय मतदाता हैं?

आपको बता दें कि मुंबई में करीब 22 लाख उत्तर भारतीय मतदाता हैं। मराठी वोटर्स के बाद उत्तर भारतीय मतदाता दूसरे सबसे बड़े वोटबैंक हैं। बीएमसी के 227 सीटों में से करीब 72 सीटों पर उत्तर भारतीय मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसलिए चुनाव से पहले राजनीतिक दल उत्तर भारतीय वोटर्स को अपने पाले में करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कब है BMC का चुनाव?

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव का आयोजन एक ही चरण में 15 जनवरी को किया जाएगा। वहीं, मतों की गिनती 16 जनवरी को की जाएगी। इन महानगरपालिकाओं में कुल 2,869 सीट के लिए वोटिंग होगी, जिनमें बीएमसी की 227 सीट भी शामिल हैं। चुनाव में 3.48 करोड़ से ज्यादा वोटर्स मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी भी लड़ेगी महाराष्ट्र में BMC का चुनाव, कहा- 'दिल्ली और पंजाब की तरह मुंबई में भी...'

BMC चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी जोरों पर, शिवसेना के साथ सीट शेयरिंग फाइनल की, उम्मीदवार चुनने के लिए समिति बनाई