1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BMC चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी जोरों पर, शिवसेना के साथ सीट शेयरिंग फाइनल की, उम्मीदवार चुनने के लिए समिति बनाई

BMC चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारी जोरों पर, शिवसेना के साथ सीट शेयरिंग फाइनल की, उम्मीदवार चुनने के लिए समिति बनाई

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 19, 2025 08:19 am IST,  Updated : Dec 19, 2025 08:19 am IST

बीजेपी की 20 सदस्यीय समिति बीएमसी चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगी। इस समिति में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी शामिल हैं।

BJP- India TV Hindi
बीजेपी Image Source : PTI

बीएमसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। पहले शिवसेना के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दिया और इसके बाद उम्मीदवार चुनने के लिए 20 सदस्यीय समिति भी बनाई जा चुकी है। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने बीएमसी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए 20 सदस्यीय समिति का गठन किया। इस समिति में अध्यक्ष अमित साटम के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, राज्य के कई कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों को सदस्य बनाया गया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 के लिए बीजेपी की चुनाव समिति

1 अमित साटम, अध्यक्ष, भाजपा मुंबई

2 आशीष शेलार, कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र राज्य और चुनाव प्रभारी
3 पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री
4 विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा
5 राहुल नार्वेकर, अध्यक्ष, महाराष्ट्र विधानसभा
6 मंगल प्रभात लोढ़ा, कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र राज्य
7 प्रवीण दारकेकर, समूह नेता, विधान परिषद
8 अतुल भातखलकर, विधायक
9 भाई गिरकर, पूर्व मंत्री
10 योगेश सागर, विधायक
11 पराग अलवाणी, विधायक
12 मिहिर कोटेचा, विधायक
13 प्रसाद लाड, विधायक
14 श्रीमती मनीषा चौधरी, विधायक
15 श्रीमती चित्रा वाघ, विधायक
16 राजेश शिरवाडकर, महासचिव, मुंबई भाजपा
17 गणेश खनकर, महासचिव, मुंबई भाजपा
18 आचार्य पवन त्रिपाठी, महासचिव, मुंबई भाजपा
19 श्रीमती श्वेता पारुलकर, महासचिव, मुंबई भाजपा
20 प्रभाकर शिंदे, पूर्व समूह नेता, महानगरपालिका

एनसीपी को बीजेपी-शिवसेना ने अकेला छोड़ा

बीजेपी और शिवसेना भले ही गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन स्थानीय निकाय चुनाव में अजित पवार की पार्टी को अकेला छोड़ दिया गया है, जबकि राज्य सरकार में वह भी साथ हैं और उपमुख्यमंत्री भी हैं। 15 जनवरी को बीएमसी का चुनाव होना है। 227 सीटों में से 150 सीटों पर बीजेपी और शिवसेना के बीच बंटवारा हो चुका है। बची हुई 77 सीटों पर भी जल्द ही बात बनने की उम्मीद है। हालांकि, इन सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार बीजेपी सिर्फ 55 सीट देने के लिए तैयार है, जबकि शिवसेना 90 सीटों की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें-

BMC चुनाव को लेकर BJP-शिवसेना की सहमति लगभग तय, जानें कितनी सीटों पर लड़ सकती हैं दोनों पार्टियां

भाजपा का मिशन महानगरपालिका: घर-घर पहुंच, लाभार्थियों से सीधा संवाद, जानें 40 सूत्रीय कार्यक्रम में क्या-क्या होगा?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।