Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BMC चुनाव को लेकर BJP-शिवसेना की सहमति लगभग तय, जानें कितनी सीटों पर लड़ सकती हैं दोनों पार्टियां

BMC चुनाव को लेकर BJP-शिवसेना की सहमति लगभग तय, जानें कितनी सीटों पर लड़ सकती हैं दोनों पार्टियां

Reported By : Sachin Chaudhary Edited By : Subhash Kumar Published : Dec 18, 2025 05:03 pm IST, Updated : Dec 18, 2025 05:09 pm IST

BMC चुनाव को लेकर BJP और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच सहमति लगभग तय हो गई है। दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर संभावित फॉर्मूला भी सामने आ गया है।

bmc election bjp shiv sena- India TV Hindi
Image Source : PTI BMC चुनाव को लेकर भाजपा-शिवसेना में चर्चा। (फाइल फोटो)

मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को लेकर बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, बीएमसी की कुल 227 सीटों में से 150 सीटों पर दोनों दलों के बीच सहमति बन चुकी है, जबकि शेष 77 सीटों पर अगले 2–3 दिनों में फैसला लिए जाने की संभावना है।

फडणवीस और शिंदे लेंगे अंतिम निर्णय

सूत्रों के अनुसार, बची हुई सीटों पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे संयुक्त रूप से लेंगे और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। गठबंधन स्तर पर बातचीत अब अंतिम चरण में है और सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन लगातार जारी है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में सीट शेयरिंग की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

संभावित सीट बंटवारा

सूत्रों की मानें तो बीएमसी चुनाव में-:

  • बीजेपी 135 से 140 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है,
  • एकनाथ शिंदे की शिवसेना 70 से 80 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है।

कब है BMC का चुनाव?

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए वोटिंग 15 जनवरी 2026 को होगी और चुनाव के नतीजे अगले दिन 16 जनवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। 29 महानगरपालिकाओं के लिए वोटिंग EVM के जरिए करवाई जाएगी। कुल 2869 पार्षदों को चुनने मतदान होगा। इस चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गई है और मतदान के तारीख से 24 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा।

भाजपा ने तय किया 40 सूत्री कार्यक्रम

आपको बता दें कि आगामी महानगरपालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए 40 सूत्री कार्यक्रम तय किया है। इस कार्यक्रम को ‘मिशन महानगरपालिका’ के तहत गुरुवार से पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की 122 जन-कल्याणकारी योजनाओं को समाहित करते हुए एक विशेष पंपलेट तैयार किया गया है, जिसे घर-घर वितरित किया जाएगा। इसके लिए ‘घर चलो अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान तीन दिनों का होगा और इसे 23 दिसंबर तक राज्य की प्रत्येक महानगरपालिका में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता नाना पटोले ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कर दी बड़ी मांग, BMC चुनाव से पहले कांग्रेस ने चला मराठी कार्ड

जल्द हाथ मिलाएंगे दोनों भाई! शिवसेना (UBT) और MNS के बीच गठबंधन की चर्चा तेज, BMC चुनाव का ऐलान होते ही बढ़ी हलचल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement