1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जल्द हाथ मिलाएंगे दोनों भाई! शिवसेना (UBT) और MNS के बीच गठबंधन की चर्चा तेज, BMC चुनाव का ऐलान होते ही बढ़ी हलचल

जल्द हाथ मिलाएंगे दोनों भाई! शिवसेना (UBT) और MNS के बीच गठबंधन की चर्चा तेज, BMC चुनाव का ऐलान होते ही बढ़ी हलचल

 Reported By: Saket Rai Edited By: Niraj Kumar
 Published : Dec 16, 2025 02:24 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 03:17 pm IST

उद्धव और राज एक साथ आएंगे? बीएमसी चुनाव का ऐलान होते ही अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि दोनों भाई आपस में हाथ मिला लेंगे। शिवसेना (UBT) और MNS साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

Uddhav Thackrey and Raj Thackrey- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे Image Source : PTI

मुंबई: मुंबई महानगर पालिका चुनाव (बीएमसी) तारीखों का ऐलान होते ही महाराष्ट्र में सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो चुकी है। पिछले कुछ अरसे के डेवलपमेट पर गौर करें तो उद्ध व ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच गठबंधन के आसार बनते नजर आ रहे हैं। बीएमसी चुनाव का ऐलान होते ही अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि दोनों भाई आपस में हाथ मिला लेंगे। शिवसेना (UBT) और MNS साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

माना जा रहा है कि एमएनएस और शिवसेना (UBT) के बीच गठबंधन की 18 दिसंबर को आधिकारिक घोषणा होने की संभावना। उधर, महानगरपालिका चुनाव को लेकर आज बीजेपी और शिंदे शिवसेना की होनेवाली सीट शेयरिंग बैठक में शिंदे शिवसेना बीएमसी को कुल 227 सीटों में से 120 से तक 125 सीटो की मांग करेगी । हालांकि बीजेपी शिंदे शिवसेना को 60 से 70 सींटे ही देने राजी है ।

 शिवसेना (UBT) के नेता अनिल परब ने क्या कहा?

इस बीच शिवसेना (UBT) के नेता अनिल परब ने कहा कि दोनों पार्टियों के गठबंधन को लेकरऔपचारिक घोषणा कब होगी इसके बारे में दोनों पार्टियों के बड़े नेता आपको सूचित करेंगे। बात चल रही है। जब बातचीत पूरी हो जाएगी तब प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आपको बताया जाएगा। अनल परब ने आगे कहा कि गठबंधन किसके साथ हो, यह सब चर्चा का विषय है। पार्टी के अंदर चल रही चर्चा के बारे में नहीं बताया जाता। हम फैसला बताते हैं। 

सभी चर्चाओं पर जल्द होगा फैसला

अनल परब ने आगे कहा कि गठबंधन किसके साथ हो,यह सब चर्चा का विषय है। पार्टी के अंदर चल रही चर्चा के बारे में नहीं बताया जाता। हम फैसला बताते हैं। उन्होंने कहा कि सभी चर्चाओं को लेकर फैसला जल्द हो जाएगा। बीएमसी चुनाव के पहले फैसला ले लेंगे। कांग्रेस को लेकर अनिल पर ने कहा कि उनका जो भी कहना है, इसपर बात कर आपको सूचित करेंगे हम अभी भी MVA हैं। सभी साथ रहें यह हमारी इच्छा है, जिस पर चर्चा चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।