1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जब चलती कार बन गई आग का गोला! भयानक Video आया सामने, आप भी देखें

जब चलती कार बन गई आग का गोला! भयानक Video आया सामने, आप भी देखें

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चलती कार आग का गोला बन गई। आग के लपटों में घिरी कार का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

yavatmal car fire viral video- India TV Hindi
Image Source : REPORTER चलती कार में अचानक लगी आग।

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक बड़ा ही डराने वाला वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यवतमाल जिले के वणी तहसील के चिखलगांव इलाके में देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, कार रात के समय वणी की ओर जा रही थी। इसी दौरान चिखलगांव के पास कुछ लोगों ने गाड़ी के बोनेट से धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और तुरंत बाहर निकल गया। कुछ ही पलों में कार में भीषण आग भड़क उठी।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया 

कार में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। कार में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के मुताबिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी होगी। यह कार दामलेनगर निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है और उस समय कार को उसका चालक चला रहा था। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

सामने आया वीडियो

यवतमाल जिले में जब कार में आग लगी, तब का वीडियो भी सामने आया है जो कि काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कार आग की भयानक लपटों में घिरी हुई है।

ये भी पढ़ें- ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा एक और आरोपी गिरफ्तार, सलीम शेख को दुबई से भारत ले आई मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल

महाराष्ट्र: बैंक के बाहर भैंस का शव रखकर विरोध प्रदर्शन, जानिए ऐसा करने पर क्यों मजबूर हुआ किसान?