A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जब एक ही फ्लाइट से मुंबई से नागपुर के लिए रवाना हुए CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे, सामने आया Video

जब एक ही फ्लाइट से मुंबई से नागपुर के लिए रवाना हुए CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे, सामने आया Video

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे एक ही विमान से नागपुर के लिए निकले। इस दौरान दोनों की मुलाकात भी हुई। इस घटना से जुड़ा Video भी सामने आया है।

CM Fadnavis and Uddhav Thackeray departing on same flight- India TV Hindi
Image Source : REPORTER एक ही विमान में बैठे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे।

महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे एक ही फ्लाइट से मुंबई से नागपुर के लिए रवाना हुए। उड़ान के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से मुलाकात की और हाथ मिलाकर अभिवादन भी किया, जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया।

क्यों नागपुर जा गए हैं दोनों नेता?

हालांकि, दोनों पक्षों ने इस घटना को महज एक संयोग बताया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले से तय सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रमों के तहत अपने गृहक्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र नागपुर जा रहे हैं। वहीं, उद्धव ठाकरे शनिवार से शुरू हो रहे अपने तीन दिवसीय विदर्भ और मराठवाड़ा दौरे के लिए नागपुर पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान उद्धव ठाकरे उन लोकसभा क्षेत्रों का भी दौरा करेंगे, जहां उनके पूर्व सांसद अब शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में एक ही फ्लाइट में दोनों नेताओं की मौजूदगी और उनका हाथ मिलाना चर्चा का विषय जरूर बना, लेकिन फिलहाल दोनों पक्ष इसे सामान्य शिष्टाचार और महज संयोग बता रहे हैं।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे का एक साथ विमान में जाना इसलिए भी बड़ी घटना मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में उद्धव की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसद  सत्ताधारी महायुति के घटल दल शिवसेना में शामिल हो गए हैं। ये घटना उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका साबित हुई है।

शिवसेना खत्म नहीं हो सकती- उद्धव ठाकरे

नागपुर में पहुंचकर उद्धव ठाकरे ने एक सभा को भी संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने कहा- "कोई कितनी भी पीढ़ी क्यों न आ जाए, शिवसेना खत्म नहीं हो सकती। आज मैं यवतमाल जा रहा हूं लेकिन आज मैं आपको वचन देता हूं कि जब तक नागपुर नहीं आ जाता, मैं नहीं रुकूंगा। जब मैं नागपुर आऊंगा, तो शिव सैनिक सभा करूंगा। कुछ साल पहले कस्तूरचंद पार्क में हमने सभा की थी। मैं उस मैदान में आकर मीटिंग करूंगा। मुझे अंदाज़ा है कि बारिश शुरू हो रही है। अगले महीने मीटिंग का इंतजाम करो, मैं आऊंगा। आपकी वजह से ही शिवसेना है और रहेगी और जो-जो शिवसेना की राह में आएगा उसे समाप्त किए बिना आप रुकेंगे नहीं।"

ये भी पढ़ें- एकनाथ शिंदे के संपर्क में उद्धव ठाकरे के 20 में से 16 विधायक! महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर-2 की अटकलें

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?'' NCP विधायक सना मलिक पर भड़कीं शायना एनसी