1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ग्राहक ने चबा डाली समोसे वाले की उंगली, काटकर अलग किया, जानें क्यों हुआ विवाद

ग्राहक ने चबा डाली समोसे वाले की उंगली, काटकर अलग किया, जानें क्यों हुआ विवाद

मुंबई के दिंडोशी इलाके में एक ग्राहक ने समोसे वाले की उंगली चबा डाली और उसे काटकर अलग कर दिया। इस घटना को लेकर दिंडोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

maharashtra mumbai crime- India TV Hindi
Image Source : PEXELS सांकेतिक फोटो।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से अपराध की एक बड़ी ही चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां समोसा बेचने वाले से हुए विवाद ग्राहक ने दुकानदार की उंगली चबा डाली और उसे काटकर अलग कर दिया। सामने आई जानकारी के मुताबिक, ग्राहक ने समोसा और कटलेट खाया था और कीमत को लेकर उसका दुकानदार से विवाद हुआ था। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मुंबई के दिंडोशी इलाके में समोसा बेचने वाले से हुए विवाद के बाद ग्राहक में समोसे वाले की उंगली चबा ली। दरअसल, समोसा और कटलेट खाने के बाद कीमत को लेकर ग्राहक और दुकानदाक के बीच विवाद हुआ था। ग्राहक ने पहले समोसा खाया, फिर दुकानदार की उंगली काट डाली। जानकारी के अनुसार, "समोसा और कटलेट के इतने पैसे क्यों", यह कहते हुए ग्राहक ने दुकानदार की उंगली काट ली।

पढ़ें पूरा घटनाक्रम

रणजीत सिंह दिंडोशी क्षेत्र में फास्ट फूड का व्यवसाय करते हैं। 28 मार्च की शाम लक्ष्मीधर मलिक नाम का एक व्यक्ति दुकान पर आया। वह समोसा और कटलेट खाने के बाद ज्यादा पैसे होने की बात कहकर गाली-गलौज करने लगा। ऑनलाइन भुगतान करने के बाद भी उसने गाली-गलौज जारी रखी। दुकानदार ने जब उसे जाने के लिए कहा तो वह उस पर हमला करने दौड़ा और उसकी उंगली काट ली। 

मुंबई के दिंडोशी इलाके में इस चौंकाने वाली घटना के सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। इस हैरानी भरी घटना को लेकर मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

इधर, चालक का प्राइवेट पार्ट काटा

दूसरी ओर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में भी एक खौफनाक वारदात सामने आई। यहां अज्ञात आरोपियों ने एक वाहन चालक की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसका गुप्तांग काट दिया है। यह चौंकाने वाली घटना शनिवार की रात शिंदेवाडी गांव के पास हुई है। घटना में शामिल आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें- वाहन रुकने पर हुआ विवाद, 6-7 लोगों ने चालक को खूब पीटा, प्राइवेट पार्ट काटकर छोड़ा

निकालनी थी दायें हाथ की छठी उंगली, निकाल दी बायें हाथ की उंगली; परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू