महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सड़क पर वाहन रुकने को लेकर हुए विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया। गंगापुर-लासुर रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक 32 वर्षीय मिनी पिक-अप चालक की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने सोमवार को इस सनसनीखेज वारदात की जानकारी दी।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात शिंदेवाडी गांव के पास हुई। पीड़ित चालक अपने एक दोस्त के साथ मिनी पिक-अप वैन में सामान पहुंचाकर एक दोस्त के साथ लौट रहा था। गंगापुर-लासुर रोड पर एक मोड़ के पास अचानक वाहन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसे बीच सड़क पर ही रुकना पड़ा।
उसी दौरान वहां से एक वैन गुजरी, जिसकी पिक-अप से टक्कर होते-होते बची। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि वैन में सवार 6 से 7 लोग पिक-अप चालक पर टूट पड़े। अपनी जान बचाने के लिए पीड़ित पास के एक खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा और फिर धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया।
लहूलुहान हालत में पीड़ित को सड़क पर छोड़ा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लहूलुहान हालत में पीड़ित को पास की सड़क पर छोड़ दिया। पीड़ित को बाद में इलाज के लिए गंगापुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें-
पत्नी गई मायके तो प्रेमिका को बुलाया घर, हत्या कर टुकड़ों में काटा; फिर शव को फ्रिज में रख दिया
पुल की रेलिंग से हवा में लटका ट्रैक्टरों से लदा ट्रॉला, सांसें थाम देने वाला VIEO आया सामने