A
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एकनाथ शिंदे फिर से बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? मंत्री दादा भुसे के बयान ने चौंकाया

एकनाथ शिंदे फिर से बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री? मंत्री दादा भुसे के बयान ने चौंकाया

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि राज्य के लोग एकनाथ शिंदे को एक बार फिर से राज्य का नेतृत्व करते हुए देखेंगे।

eknath shinde chief minister dada bhuse- India TV Hindi
Image Source : PTI/FACEBOOK (@DADAJI BHUSE) दादा भूसे ने एकनाथ शिंदे को लेकर किया बड़ा दावा।

महाराष्ट्र की राजनीति में बीते कुछ साल काफी उथल-पुथल वाले रहे हैं। ये उथल-पुथल अब भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र की सत्ता में बैठी महायुति गठबंधन के घटल दलों के बीच ही तनाव देखने को मिल रहा है। राज्य में आगामी निकाय चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच तल्खियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। शिवसेना और बीजेपी एक-दूसरे के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रहे हैं। इस बीच राज्य के मंत्री और शिवसेना के नेता दाद भुसे ने ऐसा बयान दे दिया है जिससे हर कोई हैरान है। मंत्री दादा भुसे ने कहा है कि एकनाथ शिंदे फिर से महाराष्ट्र का नेतृत्व करेंगे।

क्या बोले दादा भुसे?

दरअसल, महाराष्ट्र सरकार के स्कूली शिक्षा मंत्री और शिवसेना के नेता दादा भुसे ने कहा है कि शिवसेना पार्टी के प्रमुख और वर्तमान में राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लोग फिर से राज्य का नेतृत्व करते हुए देखेंगे। बता दें कि दादा भुसे बुधवार को नंदुरबार में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दादा भुसे ने कहा है कि एकनाथ शिंदे ऐसे मुख्यमंत्री रह चुके हैं जो लोगों के दिलों में बसते हैं। मंत्री दादा भुसे के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने नंदुरबार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा- "अगर आप आज भी लोगों से पूछें कि उनके दिल में कौन सा मुख्यमंत्री है, तो वे कहेंगे कि एकनाथ जी शिंदे हैं। चिंता मत करिए। जो किस्मत में लिखा है, हम फिर से एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का नेतृत्व करते हुए देखेंगे।"

20-22 घंटे काम करते थे एकनाथ शिंदे- भुसे

रैली में दादा भुसे ने कहा है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के ऐसे मुख्यमंत्री थे जो देर रात तक लोगों से मुलाकात करते थे और 20-22 घंटे काम किया करते थे। बता दें कि दादा भुसे का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है जब महाराष्ट्र के आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले शिवसेना और भाजपा के बीच तल्खियां चरम पर हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले BJP-शिंदे गुट में बढ़ी तल्खी! एक-दूसरे के नेताओं को यूं खुलेआम बनाने लगे निशाना

जमीन घोटाला: CM फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के करीबी मंत्री के खिलाफ जांच के लिए गठित की समिति