1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले BJP-शिंदे गुट में बढ़ी तल्खी! एक-दूसरे के नेताओं को यूं खुलेआम बनाने लगे निशाना

महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले BJP-शिंदे गुट में बढ़ी तल्खी! एक-दूसरे के नेताओं को यूं खुलेआम बनाने लगे निशाना

 Reported By: Saket Rai,,  Written By: Dinesh Mourya, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 27, 2025 12:06 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 12:28 pm IST

Maharashtra Municipal Council Elections: शिवसेना और बीजेपी के नेता, महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक-दूसरे की पार्टी के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं।

bjp vs shiv sena- India TV Hindi
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव में BJP और शिवसेना के नेताओं में तकरार। Image Source : REPORTER'S INPUT

Maharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव ने शिंदे सेना और बीजेपी के बीच बढ़ती खाई को और गहरा कर दिया है। देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के स्पष्ट निर्देश के बावजूद शिवसेना और बीजेपी एक-दूसरे के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रहे हैं। हाल ही में शिवसेना नेता रुपसिंग धल को बीजेपी ने अपने पार्टी में लिया तो वहीं शिंदे सेना ने पलटवार करते हुए बीजेपी की महिला नेता रोजनील फर्नींडिस को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया। शिवसेना के मुताबिक, अगर उनके नेताओं को तोड़ने का प्रयास किया गया तो जैसे को तैसा जवाब दिया जाएगा।

शिवसेना नेता की BJP कार्यकर्ता के घर लाइव रेड

इसी कड़ी में अब निलेश राणे की तरफ से सिंधुदुर्ग जिले में बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर लाइव रेड करके पैसे बांटने का आरोप लगाकर विवाद को और गहरा दिया है। पिछले दो दिनों में शिंदे सेना और बीजेपी के नेताओं में जमकर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं।

मंत्री शिरसाट ने बीजेपी नेता पर साधा निशाना

वहीं, शिवसेना नेता और मंत्री संजय शिरसाट ने नांदेड जिले में चुनाव प्रचार के दौरान BJP नेता और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी एजेंसियां आपके पास हैं। आप (खाने में) सब्जी खाते हैं या नोट?

मंत्री ने दी मतदान वाली रात बाहर सोने की सलाह

इसके अलावा, नासिक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे के करीबी और मंत्री गुलाब राव पाटिल ने कहा कि मतदान वाली रात को घर के बाहर सोना, आपको लक्ष्मी के दर्शन होंगे। नगर विकास मंत्रालय के पास बहुत पैसा है। ध्यान रहे कि यह विभाग एकनाथ शिंदे के पास है।

बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने किया पलटवार

इस पर बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार करते हुए कहा कि फंड बांटने का फैसला सीएम और दोनों उपमुख्यमंत्री मिलकर लेते हैं। उधर, शिवसेना नेता शंभूराजे देसाई ने बीजेपी को चेताते हुए कि हम चाहते थे कि सतारा में गठबंधन हो लेकिन देरी की वजह से गठबंधन नहीं हो पाया। भविष्य में हम और अलर्ट रहेंगे।

ये भी पढ़ें- 

Explainer: घुसपैठियों के पास सारे दस्तावेज तो पहले भी नहीं थे लेकिन अब पश्चिम बंगाल में SIR शुरू होते ही वे क्यों भागने लगे?

EXPLAINER: अगर कसाब जिंदा ना पकड़ा जाता तो पूरा नैरेटिव बदल जाता! समझें पूरी कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।