1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. किसान की ऐसी मजबूरी..., बिजली गिरने से एक बैल की मौत हुई तो महिला ने ली उसकी जगह, फिर खेत में चला हल, देखें Video

किसान की ऐसी मजबूरी..., बिजली गिरने से एक बैल की मौत हुई तो महिला ने ली उसकी जगह, फिर खेत में चला हल, देखें Video

मराठवाड़ा के लातूर में किसान की मजबूरी चर्चा का विषय बन गई है। यहां बिजली गिरने के कारण किसान के एक बैल की मौत हो गई तो महिला ने उस बैल की जगह ले ली और फिर खेत में हल चलाया गया।

Maharashtra latur women works as bull- India TV Hindi
Image Source : REPORTER लातूर से सामने आई दर्दनाक तस्वीर।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले की देवनी तहसील से एक मार्मिक मामला सामने आया है। बेमौसम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक किसान के बैल जोड़े में से एक बैल की मौत हो गई। बैल की मौत के बाद किसान के सामने खेती का काम पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। इसके बाद किसान की पत्नी ने बैल की जगह खुद खेत की जुताई की। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो शुरू होने के बाद शुरू हुई चर्चा

किसान और उसकी पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों बैल की जगह स्वयं हल में जुते हुए खेत की जुताई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इस घटना ने पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और किसान परिवार की आर्थिक स्थिति तथा ग्रामीण इलाकों में किसानों की समस्याओं पर चर्चा शुरू हो गई।

प्रशासन ने लिया घटना का संज्ञान

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने घटना का संज्ञान लिया है। लातूर के कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। प्रशासन यह भी पता लगा रहा है कि किसान परिवार को तत्काल किस प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

उचित मुआवजा दिया जाएगा- सरकार

वहीं, विपक्षी दलों ने भी सरकार से किसान परिवार को आर्थिक मदद देने और बैल की मौत का उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। विपक्ष का कहना है कि यह घटना किसानों की कठिन परिस्थितियों को उजागर करती है और सरकार को संवेदनशीलता के साथ हस्तक्षेप करना चाहिए। सरकार की ओर से भी आश्वासन दिया गया है कि नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा तथा किसान परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अब प्रशासनिक जांच रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि परिवार को किस प्रकार की आर्थिक और अन्य सरकारी मदद प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Video: पति को पीठ पर लादकर अस्पताल में भटकती रही आदिवासी महिला, कोई मदद के लिए आगे नहीं आया

मुंबई से आया परेशान करने वाला VIDEO, बच्चों से नाला सफाई करा रहे BMC के ठेकेदार